Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Film Awards 2023: 'नेशनल अवॉर्ड' के विजेता को क्या-क्या मिलता है? जानें प्राइज मनी समेत सारी डिटेल्स

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 02:35 PM (IST)

    69 National Film Awards आज यानी 17 अक्टूबर को नेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है जहां हिंदी सिनेमा से जुड़े कई दिग्गजों को इस खिताब से सम्मानि ...और पढ़ें

    जानिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलती है (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
    जानिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलती है (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेता को कितनी मिलती है प्राइज मनी?
    2. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के विजेता को कितनी दी जाती है कैश प्राइज?
    3. दो कैटेगरी में विजेताओं को मिलता है अवॉर्ड और प्राइज मनी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th National Film Awards 2023: देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) की विनर्स लिस्ट में शामिल होना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर कलाकार का सपना होता है। इस साल कई सितारों का ये ख्वाब पूरा हुआ। 24 अगस्त 2023 को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर लिस्ट की अनाउंसमेंट की गई, जिसमें कई बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे शामिल हैं।

    मंगलवार यानी 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में आयोजित 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवॉर्ड सेरेमनी में विजेताओं को क्या-क्या मिलता है और उनकी प्राइज मनी कितनी होती है, जानिए इधर।

    यह भी पढ़ें- 69th National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को देंगी पुरस्कार, यहां लाइव देख सकते हैं समारोह

    कितनी कैटेगरी में दिए जाते हैं नेशनल अवॉर्ड?

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को दो कैटेगरी में रखा जाता है। इसके हिसाब से उन्हें प्राइज मनी और खिताब दिया जाता है। ये दो कैटेगरी हैं- पहला स्वर्ण कमल और दूसरा रजत कमल। स्वर्ण कमल विजेता को ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, जबकि रजत कमल विजेता को कम। जानिए, किसको कितनी कैश प्राइज मनी मिलती है।

    स्वर्ण कमल विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी

    • बेस्ट फीचर फिल्म- 2.5 लाख रुपये
    • इंदिरा गांधी अवॉर्ड- 1 लाख 25 हजार रुपये
    • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म- 1.5 लाख रुपये
    • दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- 10 लाख रुपये

    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित विजेता को प्राइज मनी के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र और शॉल भी दिया जाता है। इस बार ये सम्मान दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को मिला है। 

    खबरें और भी

    रजत कमल विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी

    • नरगिस दत्त अवॉर्ड- 1.5 लाख रुपये
    • सामाजिक मुद्दों पर बनी बेस्ट फिल्म- 1.5 लाख रुपये
    • बेस्ट असमिया फिल्म- 1.5 लाख रुपये
    • बेस्ट फिल्म- 1 लाख रुपये
    • बेस्ट एक्टर- 50 हजार रुपये
    • बेस्ट एक्ट्रेस- 50 हजार रुपय
    • गैर फीचर फिल्म- 50 हजार से 75 हजार रुपये 

    कौन देता है नेशनल फिल्म अवॉर्ड?

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को देश के राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इसका आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से किया जाता है।

    2023 में किसे मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड?

    • बेस्ट फीचर- फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
    • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
    • बेस्ट एक्ट्रेस-  आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
    • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
    • बेस्ट सपोर्टिंग- एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
    • बेस्ट सपोर्टिंग- एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी)
    • स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
    • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
    • नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
    • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
    • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह
    • बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
    • बेस्ट कोरियोग्राफी- आर आर आर
    • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - सरदार उधम सिंह
    • बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव

    यह भी पढ़ें- डायरी में दर्ज था 'National Film Award' पाने का ख्वाब, एक्ट्रेस Kriti Sanon ने किए चौंका देने वाले खुलासे