Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    69th National Film Awards: समारोह में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को देंगी पुरस्कार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 02:42 PM (IST)

    69th National Film Awards 2023 अगस्त के महीने में देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हुई थी जहां विनर की लिस्ट जारी हुई थी। ...और पढ़ें

    69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन/ फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स
    69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन/ फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. आज होगा 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 का आयोजन
    2. कुछ ही घंटों में यहां पर देख सकेंगे आप लाइव प्रोग्राम
    3. आलिया भट्ट से लेकर अल्लू अर्जुन-कृति सेनन तक ये है विनर्स की लिस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th National Film Awards 2023: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करेंगी। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया जाएगा है।

    समारोह में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, आर माधवन पहुंच चुके हैं। 

    विजेताओं का एलान 24 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार विजेता सूची में शामिल हुए। 

    पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सभी कलाकार कल शाम से ही दिल्ली आना शुरू हो गये थे। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन, आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावानी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गये थे। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम करने वाली आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचे हैं। 

    यह भी पढ़ें: National Film Awards 2023: 'नेशनल अवॉर्ड' के विजेता को खिताब के साथ क्या-क्या मिलता है? जानें सारी डिटेल्स

    69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट-

    इस बार विभिन्न श्रेणियों में किन कलाकारों और तकनीशियनों को पुरस्कार दिये जाएंगे, उसकी पूरी डिटेल नीचे पढ़ सकते हैं। अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस घोषित किया गया था। आलिया यह पुरस्कार कृति सेनन के साथ शेयर करेंगी, जिन्हें मिमी में अपने किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

    बेस्ट फीचर फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
    बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
    बेस्ट एक्ट्रेस  आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
    बेस्ट डायरेक्शन निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
    बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी)
    स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह
    बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
    नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म द कश्मीर फाइल्स
    बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर सरदार उधम सिंह
    बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सरदार उधम सिंह
    बेस्ट एडिटिंग गंगूबाई काठियावाड़ी
    बेस्ट कोरियोग्राफी आर आर आर
    बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी सरदार उधम सिंह
    बेस्ट मेल सिंगर काल भैरव 

    कब और कहां देख सकते हैं आप नेशनल फिल्म अवॉर्ड?

    सेरेमनी का प्रसारण 1:30 बजे से DD National के यूट्यूब चैनल पर शुरू हो चुका है, जहां इस पूरे कार्यक्रम को लाइव देखा जा सकता है। आपको बता दें, 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को सम्मानित किया जा रहा है, जो 2021 और 2022 में रिलीज हुई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं: National Awards 2023- अमिताभ बच्चन नहीं, इस एक्टर के नाम हैं सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड्स, जानकर नहीं होगा यकीन