7 Dogs Trailer: Salman Khan और संजय दत्त का इंटरनेशनल धमाका, एक्शन थ्रिलर '7 डॉग्स' में साथ आएंगे नजर
सलमान खान और संजय दत्त फिल्म '7 डॉग्स' के साथ एक इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म '7 डॉग्स' नामक एक क्राइम सिंडिकेट और 'पिंक लेडी' नामक खतरनाक ड्रग के इर्द-गिर्द घूमती है।
-1786626369617_m.webp)
HighLights
सलमान खान और संजय दत्त '7 डॉग्स' में फिर साथ
'बैड बॉयज' के निर्देशकों ने किया इंटरनेशनल एक्शन का निर्देशन
क्राइम सिंडिकेट '7 डॉग्स' और 'पिंक लेडी' ड्रग की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हमने आपको पहले खबर दी थी कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) और सलमान खान (Salman Khan) बहुत जल्द एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग से इसके कई बीटीएस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिससे फैंस इस हाई ऑक्टेन ड्रामा को देखने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए।
नजर आएंगे कई देशों के कलाकार
हम बात कर रहे हैं फिल्म 7 डॉग्स (7 Dogs) की जिसे आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है। इस जोड़ी को 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'बैड बॉयज़: राइड ऑर डाई' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। '7 डॉग्स' में भारत, मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और वेस्ट एशिया के कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
हालांकि ट्रेलर में सलमान और संजय के किरदारों के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं दिखाया गया है, लेकिन फिल्म में उनके स्क्रीन टाइम से पता चलता है कि ये दोनों स्टार्स सिर्फ एक छोटी सी झलक दिखाने के लिए फिल्म में नहीं हैं।
सलमान खान और संजय दत्त इससे पहले साल 1991 में 'साजन', 'चल मेरे भाई' (2000) और 'ये है जलवा'जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में वे AP ढिल्लों के गाने 'ओल्ड मनी' के लिए फिर साथ आए। अब '7 डॉग्स' के साथ, यह जोड़ी एक बड़े इंटरनेशनल एक्शन सेटअप में वापसी कर रही है।
View this post on Instagram
'7 Dogs' किस बारे में है?
यह फिल्म '7 Dogs' नाम के एक क्राइम सिंडिकेट और 'पिंक लेडी' नाम के एक खतरनाक ड्रग के इर्द-गिर्द घूमती है। 'वैरायटी' के अनुसार, कहानी इंटरपोल अफसर खालिद अल-अजाजी के बारे में है, जो क्राइम ग्रुप के सीनियर सदस्य घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार करते हैं।
यह भी पढ़ें- अपने ही चक्रव्यूह में फंसेंगे घरवाले, Bigg Boss 20 के आने से पहले Salman Khan ने वरदान के साथ दे दी वॉर्निंग!

