अपने ही चक्रव्यूह में फंसेंगे घरवाले, Bigg Boss 20 के आने से पहले Salman Khan ने वरदान के साथ दे दी वॉर्निंग!
सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 के ऑनएयर होने का हर किसी को इंतजार है, लेकिन नया सीजन आए, उससे पहले दबंग ने कंटेस्टेंट्स को वॉर्निंग दे दी है।

बिग बॉस 20 में इस बार होंगे ट्विस्ट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। जब इस नए सीजन की घोषणा हुई थी, तो रियलिटी शो पर पैनी निगाहें रखने वाले दर्शक यही सोच रहे थे कि मेकर्स इस बार उनके सामने नया क्या परोसेंगे।
हालांकि, अब खुद विवादित शो के मेजबान सलमान खान (Salman Khan)ने यह कन्फर्म कर दिया है कि इस बार बिग बॉस, लॉकअप 2 और अलायंस जैसे शो से कहीं आगे निकलने वाला है, जिसका अंदाजा आपको सलमान खान के नए वीडियो से मिल जाएगा।
बिग बॉस 20 में इस बार ट्विस्ट होगा जबरदस्त
बिग बॉस सीजन 20 में इस बार कंटेस्टेंट्स अपने ही चक्रव्यूह में फंसने वाले हैं और ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि शो के होस्ट सलमान खान का कहना है। कुछ घंटे पहले ही मेकर्स ने नए सीजन का एक धमाकेदार प्रोमो फैंस के साथ आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें सलमान खान एक विशाल हाथी के साथ आते हैं और दो मैदान में खड़े लोगों के साथ दो-दो हाथ करते हैं।
बड़े से मैदान में सलमान खान इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को होने वाले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताते हैं। एक्टर बोलते हैं इस सीजन में बिग बॉस देंगे 2 जीवनदान, घरवालों को मिलेगा वरदान। बिग बॉस भी बोलेंगे 'तथास्तु', लेकिन इस बार सेफ खेलने का नहीं है कोई चांस।
View this post on Instagram
हर सीजन में ये देखने को मिलता है कि कंटेस्टेंट्स टीम बना लेते हैं और मिलकर किसी एक को टारगेट कर शो से निकालने के लिए पूरा चक्रव्यूह रच देते हैं। हालांकि, सलमान ने इस बार ये क्लियर कर दिया है कि ये सब अब काम नहीं आने वाला है और दर्शकों को कुछ हटकर देखने को मिलने वाला है।
कब से टीवी और जियो हॉटस्टार पर आएगा बिग बॉस 20?
सलमान खान के इस नए प्रोमो को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। किसी ने शिवित तोमर तो किसी ने कृति मेहरा, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, रुरु जैसे इन्फ्लुएंसर्स को शो में देखने की इच्छा जताई है।

फिलहाल नए सीजन के लिए जिन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, उसमें निया शर्मा, फैजल शेख, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, माही विज, गीता बसरा, सुनील पाल, रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के नाम शामिल है। बिग बॉस का नया सीजन कलर्स टीवी पर 6 सितंबर से प्रसारित होगा। ओटीटी पर लोग इसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर भी देख सकते हैं।

