विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 में होगी श्रेया कालरा की एंट्री? सलमान खान के रियलिटी शो पर 'लॉक अप' विनर का शॉकिंग बयान

Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:58 PM (IST)

लॉप अप सीजन 2 विनर श्रेया कालरा का नाम इस वक्त बिग बॉस 20 में जाने की खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

क्या बिग बॉस 20 में जाएंगी श्रेया कालरा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

क्या बिग बॉस 20 में जाएंगी श्रेया कालरा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. लॉप अप 2 की विनर रहीं श्रेया कालरा

  2. बिग बॉस 20 को लेकर दिया बयान

  3. कब शुरू होगा सलमान खान का रियलिटी शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 के आधिकारिक एलान हो गया है। नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। खबर ये भी आई कि बिग बॉस 20 में शामिल होने को लेकर रेस में श्रेया कालरा का नाम भी बना हुआ है।

जिन्होंने हाल ही में लॉक अप सीजन 2 को जीता है। अब श्रेया कालरा की तरफ से स्पष्टीकरण आ गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रेया क्या आपको सलमान के बिग बॉस 20 में नजर आएंगी या नहीं। 

क्या श्रेया कालरा जाएंगी बिग बॉस 20?

बिग बॉस 20 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से सलमान खान के इस रिलयिटी शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। ऐसा माना जा रहा था कि रितेश देशमुख और फराह खान के रियलिटी शो लॉक अप को जीतने वालीं श्रेया कालरा भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट की तस्वीर हुई लीक, Salman Khan के शो में इन दो कंटेस्टेंट का नाम हुआ फाइनल?

shreya kalra bigg boss 20

इस मामले को लेकर अब श्रेया तस्वीर साफ कर दी और बताया है कि वह सलमान खान के रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वॉइस नोट के जरिए श्रेया कालरा ने कहा है-

अभी-अभी एक पागलखाने से बाहर आई हूं और तुरंत ही इस तरह से रिलयिटी शो का हिस्सा बनने के लिए मैं मानसिक तौर पर तैयार नहीं हूं। हां अगर किसी और शो में गैंगलीडरशिप का कुछ ऑफर आता है तो मैं उसके लिए एक्साइटेड हूं। 

shreya kalra

इस तरह से श्रेया कालरा ने बिग बॉस 20 को लेकर अपनी राय रखी है और शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि लॉक अप 2 को जीतने के बाद श्रेया को करोड़ का कैश प्राइज और एक चमचमाती ट्रॉफी मिली है। 

कब शुरू होगा बिग बॉस 20

बात की जाए सलमान खान के बिग बॉस 20 के प्रीमियर के बारे में तो 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस रियलिटी शो को ओटीटी पर जियो हॉटस्टार और टीवी के कलर्स के चैनल पर देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'एक वरदान' से बदलेगी घरवालों की किस्मत, नया नियम खेल को बनाएगा मुश्किल; सलमान ने दिया अपडेट