Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 20 की रिलीज डेट आउट, शो में लगेगा 'करण-अर्जुन' वाला तड़का; प्रोमो में Salman Khan ने दिया हिंट!

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 01:39 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 20 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट शेयर करते हुए इसके प्रोमो के साथ नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ...और पढ़ें

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आउट

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आउट

    HighLights

    1. बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आउट

    2. मेकर्स ने अनाउंस की शो की रिलीज डेट आउट

    3. शो में होगा करण-अर्जुन ट्विस्ट 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मेकर्स ने शो के फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। सलमान खान के साथ एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज करते हुए मेकर्स ने शो की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। लेकिन एक बड़े ट्विस्ट के साथ।

    जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और कलर्स (Colors) ने सलमान खान की होस्ट के तौर पर वापसी के साथ बिग बॉस (Bigg boss 20) हिंदी सीजन 20 का पहला टीजर जारी किया है। जिसमें सलमान खान एक घोड़े के साथ एंट्री करते हैं और एक बड़े ट्विस्ट के बारे में बताते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'खुद पर लिया इल्जाम,' Salman Khan ने छोटे भाई सोहेल के तलाक पर किया रिएक्ट, रियलिटी शो में खोले राज

    बिग बॉस में होगा करण-अर्जुन वाला तड़का

    प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) कहते हैं, 'जो करण अर्जुन में हुआ था वो बिग बॉस में दोबारा होगा'। इस वीडियो के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा, 'एक से भले दो, बिग बॉस 6 सितंबर से शुरू होगा। जियो हॉट स्टार और कलर्स पर'।

    बाकी सीजन से अलग होगा ये सीजन

    उन्होंने एक बयान में कहा, 'बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल और नए मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन के केंद्र में एक रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाता है'।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


    नए सीजन के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, 'पहला हिंट पहले ही सामने आ चुका है, बस आपको इसे दो बार देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है, और मैं इंतजार नहीं कर पा रहा कि दर्शक कब सुरागों को जोड़ना शुरू करेंगे जब बिग बॉस हिंदी सीजन 20 शुरू होगा'।

    कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 20

    बिग बॉस सीजन 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। यह शो JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और Colors TV पर प्रसारित होगा। फिलहाल शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    पिछले सीजन में टीवी स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी उठाई थी। उस सीजन में तान्या मित्तल, फरहाना, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद जैसे सेलेब्स कंटेस्टेंट्स थे। फिलहाल इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss नहीं जाना चाहतीं टीवी की स्टार, Salman Khan के रियलिटी शो से रहना चाहती हैं दूर