Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'खुद पर लिया इल्जाम,' Salman Khan ने छोटे भाई सोहेल के तलाक पर किया रिएक्ट, रियलिटी शो में खोले राज

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:04 AM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने लिए अलायंस रियलिटी शो में पहुंचे थे। ...और पढ़ें

    सलमान खान और सोहेल खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान और सोहेल खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. अलायंस में नजर आए थे सलमान खान

    2. छोटे भाई को लेकर खुलकर बोले सलमान

    3. सीमा सजदेह से तलाक पर किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान रियलिटी शो अलायंस में मौजूद अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान भाईजान ने सोहेल और शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ खुलकर बातचीत की। 

    इस बीच सलमान खान ने शो के सभी सदस्यों को इस बारे में बताया कि अपनी शादी बचाने के लिए सोहेल खान ने काफी कोशिश की थी और बहुत कुछ सहा था। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या-क्या कहा है-

    सोहेल को लेकर बोले सलमान

    जब बात भाई की हो, तो एक भाई दूसरे भाई की मदद के लिए पहुंच ही जाता है। जब बात हो सलमान खान की, तो उनका भाईचारा तो वैसे भी काफी प्रसिद्ध है। ऐसे में बात जब अपने ही भाई पर आए, तो वह कैसे पीछे रह सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'खतरे में रितेश देशमुख की नौकरी...', Alliance में आते ही क्या बोले सलमान खान? भाई सोहेल को देख हुई टेंशन

    salman khan sohail khan

    पिछले दिनों रियलिटी शो अलाएंस में अभिनेता सोहेल खान ने सीमा सजदेह के साथ अपने तलाक पर कहा था कि जो भी हुआ, उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से उनकी है। खुद पर सारा इल्जाम लेने की बात हालांकि उनके बड़े भाई सलमान को पसंद नहीं आई। वह पहुंच अलाएंस शो और अपने भाई से पूछा कि तुम अभी भी सीमा की सुन रहे हो।

    खबरें और भी

    sohail

    मेरे प्यारे भाई ने तलाक को लेकर सारा इल्जाम खुद पर लिया, लेकिन एक भाई होने के नाते मैं जानता हूं सोहेल ने ये रिश्ता बचाने की कितनी कोशिश की थी। उसने पूरे सफर में भावनात्मक तौर पर बहुत कुछ सहा है। दरअसल, सीमा भी इस शो का हिस्सा बनी थीं।

    सोहेल ने खुद को ठहराया जिम्मेदार

    सोहेल ने कहा था कि उनकी शादी टूटने का सारा जिम्मा वह लेते हैं। इस शो के एक एपिसोड के दौरान वह कहते भी दिखे थे कि उस वक्त मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था। मैं परेशान था।

    मेरे बर्ताव के कारण मैंने उस शख्स (सीमा) को खो दिया। मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। उल्लेखनीय है कि सीमा और सोहेल ने 24 साल की शादी के बाद साल 2022 में एकदूसरे से अलग होने का फैसला लिया था।

    यह भी पढ़ें- '70 लोग एक ही बाथरूम में...' Salman Khan ने अलायंस में बताई जेल के दिनों की दर्दभरी दास्तां