Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'खतरे में रितेश देशमुख की नौकरी...', Alliance में आते ही क्या बोले सलमान खान? भाई सोहेल को देख हुई टेंशन

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:57 PM (IST)

    रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में सलमान खान (Salman Khan) आए। अभिनेता ने रितेश देशमुख की नौकरी को लेकर कमेंट किया। ...और पढ़ें

    अलायंस में भाई से मिले सलमान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    अलायंस में भाई से मिले सलमान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में आए। शो से लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें वह अपने भाई को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्होंने रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की नौकरी को लेकर भी कमेंट किया।

    मालूम हो कि प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो अलायंस (Prime Video Show Alliance) में सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस शो में ंकंटेस्टेंट्स से उनके फैमिली मेंबर्स भी मिलने आ रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में सलमान को भी शो में आते हुए दिखाया जाएगा, जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है।

    सोहेल को देख लगाया गले

    प्रोमो की शुरुआत सोहेल खान के एंग्री बिहेवियर से होती है। वह दरवाजा पीटते हुए नजर आए। उनके बिहेवियर से हर कोई हैरान हो गया। इसके बाद हुई सलमान खान की एंट्री। सलमान ने शो में काउबाउ लुक में एंट्री मारी। भाई को देख सोहेल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपने भाई को गले लगा लिया।

     

    इसके बाद सोहेल ने बताया कि वह थोड़े से घबरा गए थे। यह सुनकर सलमान थोड़े टेंशन में आ गए। फिर वह घरवालों से पूछते हैं कि कोई स्ट्रेस तो नहीं दे रहे। आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में रितेश का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है।" 

    लॉक अप 2 होस्ट कर रहे हैं रितेश

    सलमान खान ने अलायंस में रितेश देशमुख को लेकर ऐसा कमेंट क्यों किया? तो यह अपकमिंग एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, आपको बता दें कि अलायंस के साथ ही नेटफ्लिक्स पर आया रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) को रितेश देशमुख फराह खान के साथ होस्ट कर रहे हैं। दोनों ही शोज ओटीटी पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने 'अलायंस' में मारी सरप्राइज एंट्री, इमोशनल सोहेल ने तुरंत भाई को लगाया गले; कंटेस्टेंट भी हुए हैरान

    यह भी पढ़ें- 'अपने बच्चों का बाबा...' Sanjay Dutt के बर्थडे पर इमोशनल हुए सलमान खान, 'भाईजान' ने लिखा दिल छूने वाला नोट