Gauahar Khan के एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने उनके पति को किया Kiss, एक्ट्रेस बोलीं- 'ये पप्पी सबके दिमाग...'
प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में गौहर खान के एक्स-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने उनके पति जैद दरबार को किस किया, जिस पर गौहर ने प्रतिक्रिया दी है। ...और पढ़ें
-1785510775695_m.webp)
HighLights
कुशाल टंडन ने रियलिटी शो में जैद दरबार को किस किया।
गौहर खान ने दोनों की दोस्ती और परिपक्वता की सराहना की।
गौहर ने जैद और मिनी माथुर के खेल की तारीफ की।
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' ने गौहर खान (Gauahar Khan) के एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और उनके पति व कोरियोग्राफर जैद दरबार को एक साथ एक ही छत के नीचे ला खड़ा कर दिया है। जहां कई लोगों को उम्मीद थी कि दोनों के बीच टकराव होगा, वहीं वे दोस्त बन गए और तब से साथ खेल रहे हैं।
गौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी
हाल ही के एक एपिसोड में कुशाल ने जैद को किस (Kiss) किया और अब गौहर ने उनके इस 'ब्रोमांस' पर रिएक्ट किया है। 'अलायंस' के हालिया एपिसोड में, कुशाल ने जैद को कुछ समझाते हुए उनके गाल पर किस किया।
इस पल पर रिएक्शन देते हुए गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया और कहा,'पूरी दुनिया, मीडिया और सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि जब 'अलायंस' शुरू हुआ था, तो सब कह रहे थे - 'ओह माय गॉड, ज़ैद दरबार और कुशल टंडन एक ही शो में हैं और वे एक-दूसरे से बहुत नफरत करेंगे।'
एक्ट्रेस बोलीं - देखकर मजा आ गया
किसी का पास्ट और किसी का हमेशा साथ रहने वाला पार्टनर एक ही शो में कैसे हो सकते हैं? यह तो बहुत जबरदस्त होने वाला है।' उन्होंने आगे कहा,'शानदार कास्टिंग, एलायंस। लेकिन आज की पप्पी सबके दिमाग में पक्की छाप छोड़ गई। जहां परिपक्वता है, वहां दोस्ती है भाई। आज देखकर मजा आ गया।'
खबरें और भी
View this post on Instagram
गौहर ने आगे कहा कि उन्हें जैद पर गर्व है कि जब भी कोई उनके खिलाफ कुछ कहता है, तो वह हमेशा उनकी सबसे पुरानी साथी, डेजी शाह का साथ देता है। एलायंस के खेल को समझाते हुए, उन्होंने मिनी माथुर को शो की सबसे चतुर खिलाड़ियों में से एक बताया। गौहर ने मिनी की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा की और कहा कि घर में उनके खेल ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।
View this post on Instagram
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आता है शो
'अलायंस' अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और अगले हफ्ते खत्म होने वाला है। कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो रणनीतियों, धोखे और गेमप्ले पर आधारित है। शो में कुशल, ज़ैद, अली गोनी, मिनी माथुर, वंशज सिंह, रूही दोसानी, नीति टेलर, सोहेल खान और अन्य लोग शामिल हैं, जो अपनी टीमों को जिताने और एलिमिनेशन से बचने के लिए रोजाना टास्क में हिस्सा लेते हैं। इसे हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- The Alliance से बाहर हुईं सीमा सजदेह, छोटे भाई का हौसला बढ़ाने के लिए शो में होगी भाईजान की एंट्री?