The Alliance से बाहर हुईं सीमा सजदेह, छोटे भाई का हौसला बढ़ाने के लिए शो में होगी भाईजान की एंट्री?
सीमा सजदेह के 'द अलायंस' से बाहर होने के बाद सोहेल खान काफी भावुक दिखे। अब खबर है कि सलमान खान अपने भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने के लिए शो में एंट्री कर ...और पढ़ें
-1785333279710_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोहेल खान (Sohail Khan) की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) ने बीते दिनों रियलिटी शो अलायंस में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। इसके बाद से कपल की लाइफ के कई अनछुए किस्से जानने को मिले। हाल ही में वो सीमा शो से बाहर हो गई हैं। इस दौरान वो काफी इमोशनल भी दिखीं।
सोहेल खान हुए काफी इमोशनल
उन्होंने एक अहम टास्क के दौरान खुद शो छोड़ने का फैसला किया, जिसमें कुशाल टंडन को सीमा या डेजी शाह में से किसी एक को एलिमिनेट करने की पावर दी गई थी। हालांकि, सीमा ने कुशल से उन्हें ही एलिमिनेट करने की गुजारिश की, जिसके बाद एक इमोशनल विदाई हुई। इस दौरान सोहेल खान की आंखों में आंसू आ गए।
सलमान खान करेंगे शो में एंट्री?
इस बीच, खबर है कि खान परिवार का एक और सदस्य सोहेल खान का हौसला बढ़ाने के लिए शो में एंट्री कर सकता है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए 'अलायंस' में आ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है,'उम्मीद है कि सलमान खान रियलिटी शो के अंदर एक घंटा बिताएंगे और एक इमोशनल हफ्ते के बाद सोहेल को जरूरी हिम्मत देंगे। सलमान के आने से सोहेल का हौसला भी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि कॉम्पिटिशन अब एक अहम पड़ाव पर पहुंच गया है।'
View this post on Instagram
सोहेल को गले लगाकर रोईं सीमा
सीमा ने जाते-जाते सोहेल को गले लगाते हुए कहा,'शांत हो जाओ, यहां तुम्हारे इतने सारे दोस्त हैं, तुम ठीक रहोगे।' उन्होंने आगे कहा,'दोनों ही तरह से मेरी जीत है। अगर मैं रुकती तो देखती रहती, और अब मैं जा रही हूं; मैं अपने बच्चों के पास घर जा रही हूं। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।' सोहेल उनके जाने से काफी भावुक दिखे।
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक, सलमान खान अब 'अलायंस हाउस' में कदम रखने जा रहे हैं, जिससे दर्शक भाइयों के बीच एक भावुक मिलन देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे मुकाबला कड़ा होता जा रहा है, उनके इस दौरे से सोहेल को जरूरी प्रेरणा और आत्मविश्वास मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे सेक्सुअली हैरेस किया...' Sohail Khan ने बचपन के ट्रॉमा पर की बात, सालों बाद पिता से खोला था राज