अपने बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे Sohail? फिर क्यों बदलना पड़ा फैसला?
सोहेल खान ने कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' में अपने बड़े बेटे निर्वाण खान के नामकरण की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पहले उसका नाम 'राम ख ...और पढ़ें
-1784122416754_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों कुणाल खेमू (Kunal Khemu) के रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में नजर आ रहे हैं। शो पर उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की और इस बीच दोनों ने अपने रिश्ते और डिवोर्स को लेकर कई सारी बातें बोली।
शो में आने के बाद से ही सीमा, सोहेल को गेम को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर रही हैं। हाल ही के एक एपिसोड में, सोहेल ने अपनी पर्सनल जिंदगी का एक और किस्सा शेयर किया। सोहेल ने बताया कि उन्होंने और सीमा ने अपने बड़े बेटे का नाम 'निर्वाण खान' कैसे रखा था।
बड़े बेटे का क्या नाम रखने वाले थे सोहेल?
एली गोनी ने सोहेल और सीमा के बेटों की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत अच्छे संस्कारी बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाण एकदम सोहेल की कॉपी हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहेल ने खुलासा किया कि वो अपने बेटे का नाम पहले राम खान रखने वाले थे। तो फिर कैसे ये नाम निर्वाण हुआ, ये आगे समझते हैं।
-1784122723350.jpg)
सोहेल ने कहा,'जब सीमा प्रेग्नेंट थी तब हमने मस्ती मजाक में फैसला किया था कि अगर लड़का हुआ तो मैं नाम रखूंगा और लड़की हुई तो सीमा उसका नाम रखेगी। मेरा ये था कि मैं अपने बेटे का नाम राम खान रखना चाहता था क्योंकि हम लोग बहुत सेक्यूलर हैं।'
खबरें और भी
सीमा ने सोच रखा था दूसरा नाम
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सोहेल के पहला बच्चा एक बेटा हुआ। सोहेल ने आगे बताया,'जब बच्चे को जन्म देने के बाद सीमा को होश आया, तो उसने मन में एक नाम भी सोच रखा था। डॉक्टर ने बताया कि लड़का हुआ है, तो मैं कमरे में गया। उसने मेरी तरफ देखा। वह थोड़ी सुस्त थी और उसने पूछा,'निर्वाण कैसा है?' उसने यह बात इस अंदाज में कही कि उसके बाद मेरा मन नाम बदलने का ही नहीं हुआ। सोहेल ने यह भी बताया कि अपने नाम की तरह ही निर्वाण का स्वभाव भी बहुत शांत है।
-1784122745308.jpg)
सोहेल और सीमा ने 1998 में अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर भागकर शादी की थी। उन्होंने आर्य समाज के रीति-रिवाज से शादी की। इस जोड़े के दो बेटे, निर्वाण और योहान हुए। हालांकि साल 2022 में आधिकारिक तौर पर इनका तलाक हो गया।