'मुझे सेक्सुअली हैरेस किया...' Sohail Khan ने बचपन के ट्रॉमा पर की बात, सालों बाद पिता से खोला था राज
सोहेल खान ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपने बचपन के यौन उत्पीड़न का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शर्म के कारण सालों तकइउन्होंने यह बात पिता स ...और पढ़ें
-1784203810526_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
Pएंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोहेल खान (Sohail Khan) जबसे प्राइम वीडियो (Prime Video) के रियलिटी शो अलायंस में आए हैं तब से वो काफी चर्चा में हैं। उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) की एंट्री के बाद से शो और भी मजेदार हो गया है। एक्टर ने यहां अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए।
बचपन में बुलिंग का हुए थे शिकार
अब हाल ही में एक्टर ने एक नए एपिसोड में अपने बचपन का एक ट्रॉमा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कम उम्र में उनका यौन उत्पीड़न हुआ था। ये बात सुनकर उनके साथी कंटेस्टेंट भी चौंक गए। सोहेल ने शो पर 'बुलिंग' को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि वे अक्सर अपने बेटों से पूछते रहते हैं कि कहीं वे भी ऐसी किसी स्थिति से तो नहीं गुजर रहे हैं।
-1784204296823.jpg)
पिता से शेयर करने में आई शर्म
सोहेल ने कहा, 'क्योंकि मेरे साथ बुलिंग हुई है इसलिए मैं अपने बेटों से ऐसा पूछता रहता हूं। असल में, जब मैं छोटा था तब किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था।' सोहेल ने बताया कि वो लंबे समय तक इस ट्रॉमा को मन में रखे रहे और किसी से भी शेयर नहीं किया। जब वो थोड़ा बड़े हो गए तब उन्होंने ये बात अपने पापा को बताई।
Sohail Khan opens up about surviving childhood sexual harassment. He held onto the trauma and shame for years before confiding in his father.
— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) July 16, 2026
Speaking out takes real courage and highlights an important truth: it is never the victim’s fault. Respect to him for sharing. 💔…
सोहेल के खुलासे पर सलीम खान ने पूछा कि उन्होंने इतने सालों तक यह बात क्यों छिपाई। सोहेल ने जवाब दिया,'मुझे यह बात कहने में बहुत शर्म आ रही थी।'उन्होंने माना कि भले ही उन्हें पता था कि उनकी कोई गलती नहीं है, फिर भी उन्हें शर्म महसूस होती थी और उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। सोहेल ने कहा कि इस वजह से मैं अक्सर अपने बच्चों से कहता रहता हूं कि कुछ भी हो जाए मुझे जरूर बताना।
अन्य कंटेस्टेंट ने की सोहेल की तारीफ
उनके साथ हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट अर्सलान गोनी, अली गोनी, आगु स्टेनली, निखिल चिनप्पा और रूही दोसानी ने बचपन के ट्रॉमा के बारे में खुलकर बात करने के लिए उनकी हिम्मत की तारीफ की।