Salman Khan ने 'अलायंस' में मारी सरप्राइज एंट्री, इमोशनल सोहेल ने तुरंत भाई को लगाया गले; कंटेस्टेंट भी हुए हैरान
प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में सलमान खान ने अचानक एंट्री कर सभी को चौंका दिया। अपने भाई को देखकर सोहेल खान भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया। ...और पढ़ें
-1785585055635_m.webp)
HighLights
सलमान खान ने 'अलायंस' शो में की सरप्राइज एंट्री
भाई को देखकर सोहेल खान हुए भावुक
छोटे को इमोशनल सपोर्ट देने पहुंचे भाईजान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' (Alliance) के आने वाले एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। शो में अचानक सलमान खान (Salman Khan) को घर में देखकर अन्य कंटेस्टेंट चौंक गए। सुपरस्टार ने डेनिम शर्ट, चारकोल ट्राउजर और काउबॉय हैट पहनी हुई थी।
घरवाले तो हैरान थे ही, लेकिन सोहेल खान अपने भाई को देखकर सबसे ज्यादा सरप्राइज्ड दिखे। उनके चेहरे के भाव तेजी से हैरानी से खुशी में बदल गए और सलमान को गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हुए वे भावुक हो गए। अपने छोटे भाई को गले लगाते हुए सलमान मुस्कुराए और पूछा, 'क्या भाई?'
सोहेल ने तुरंत लगाया गले
यह दिल छू लेने वाला पल तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट है। क्लिप शेयर करते हुए एक यूज़र ने लिखा, ' सलमान खान को देखकर सोहेल खान हैरान रह गए और फिर भावुक होकर उन्हें गले लगा लिया।'
-1785585903802.jpg)
वहीं कुछ यूजर्स ने भी इस पर कमेंट किए। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, 'सिर्फ सोहेल खान ही नहीं, बल्कि हर कोई हैरान था।' सोहेल की आंखों में आंसू देखकर एक दर्शक ने ट्वीट किया, 'बड़े भाई हमेशा उनके सबसे बड़े नैतिक सहारे के तौर पर साथ रहते हैं।'
खबरें और भी
Sohail Khan was shocked upon seeing #SalmanKhan in alliance, then went and hugged him emotionally pic.twitter.com/UzA6Z01WxS
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) August 1, 2026
इससे पहले आई थीं एक्स-वाइफ
बता दें कि सलमान खान की शो में एंट्री ऐसे समय में हुई है जब सोहेल एक्स वाइफ सीमा सचदेह के जाने के बाद से काफी लो फील कर रहे थे। इसके अलावा उन्हें ग्रोइन में चोट भी लगी है। हाल के एपिसोड में, एक्टर ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट भी किया और माना कि चोट की वजह से वह टास्क में योगदान नहीं दे पाएंगे।
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कई दूसरे कंटेस्टेंट चोटिल होने के बावजूद मुकाबला कर रहे थे, और उन्हें लगा कि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। इसलिए, सलमान का आकर उन्हें इमोशनल सपोर्ट देना एक तरीके से जरूरी भी था। दर्शकों ने इसे भाई के सपोर्ट का दिल छू लेने वाला पल बताया। सलमान 2 अगस्त वाले एपिसोड में दिखाई देंगे।