Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 20: 'एक वरदान' से बदलेगी घरवालों की किस्मत, नया नियम खेल को बनाएगा मुश्किल; सलमान ने दिया अपडेट

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:55 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 20 Teaser OUT: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान ने शो को लेकर नया अपडेट दिया है। ...और पढ़ें

    बिग बॉस 20 की थीम का नया अपडेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    बिग बॉस 20 की थीम का नया अपडेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन (Bigg Boss Season 20) शुरू हो रहा है। 19वें सीजन की सफलता के बाद हाल ही में सलमान खान ने 20वें सीजन की अनाउंसमेंट की।

    हर सीजन की तरह बिग बॉस का नया सीजन भी एक नई थीम पर शुरू होने वाला है और इसका कनेक्शन सलमान खान (Salman Khan) के फिल्मी करियर से है। बीते दिनों ही शो का पहला टीजर जारी करते हुए सल्लू मियां ने 'करण-अर्जुन' का नाम लेकर शो की घोषणा की थी। अब उन्होंने एक नया अपडेट दिया है।

    बिग बॉस 20 का बदला नियम

    गुरुवार को बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में सलमना खान ने शो के नए नियम से पर्दा उठाया है। साथ ही प्रोमो में बिग बॉस हाउस की पहली झलक भी सामने आई है। शो के प्रोमो में अभिनेता एक वरदान की बात कर रहे हैं जो घरवालों की किस्मत पलट देगी। उन्होंने कहा कि सभी घरवालों को एक वरदान मिलेगा। सलमान खान ने कहा, "इस बार सभी घरवालों को मिलेगा एक वरदान, तथास्तु मेरी जान।" 

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    करण-अर्जुन जैसा होगा थीम

    प्रोमो में सलमान खान ने कहा था, "जो करण-अर्जुन में हुआ था, अब बिग बॉस में दोबारा होगा।" इसके जरिए उन्होंने '2' को भी हाइलाइट किया था। हो सकता है कि शो में जोड़ी में कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो। खैर, अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

    बिग बॉस 20 के घर की झलक

    नए प्रोमो में बिग बॉस 20 के हाउस की झलक भी सामने आई है। इस बार बिग बॉस का हाउस किसी रंग-बिरंगे और लग्जरी हाउस जैसा नहीं है। सोशल मीडिया पर जैसे ही फोटो सामने आई, लोग इसकी तुलना द 50 के सेट से कर रहे हैं। कुछ लोग इसे भूतिया हवेली तक बता रहे हैं। शो की थीम और नियम से यह लगता है कि इस बार का सीजन कंटेस्टेंट्स के लिए आसान नहीं होने वाला है। आपको बता दें कि शो 6 सितंबर से शुरू होने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट की तस्वीर हुई लीक, Salman Khan के शो में इन दो कंटेस्टेंट का नाम हुआ फाइनल?

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 की रिलीज डेट आउट, शो में लगेगा 'करण-अर्जुन' वाला तड़का; प्रोमो में Salman Khan ने दिया हिंट!

    खबरें और भी