Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शॉकिंग है Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट की लिस्ट, सबसे ज्यादा डिमांड में है ये स्टार, मेकर्स ने शुरू की तैयारी!

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:52 PM (IST)

    बिग बॉस सीजन 20 की घोषणा के साथ ही इस शो का हिस्सा जो सितारे बन सकते हैं, उनकी एक टेंटेटिव लिस्ट सामने आ चुकी है। ...और पढ़ें

    बिग बॉस सीजन 20 कंटेस्टेंट्स लिस्ट/ फोटो- Instagram

    बिग बॉस सीजन 20 कंटेस्टेंट्स लिस्ट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 की घोषणा के साथ ही फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। सलमान खान की मेजबानी में अगला सीजन बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। खास बात ये हैं कि बिग बॉस की सभी फ्रेंचाइजी एक साथ ही जियो हॉटस्टार और कलर्स पर दस्तक देंगी।

    अभी तक फैंस की ये एक्साइटमेंट कम नहीं हुई थी, लेकिन उस पहले ही इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स जिन्हें अप्रोच कर रहे हैं, उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिनमें से एक की डिमांड तो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा है। कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स बिग बॉस सीजन 20 में आ सकते हैं नजर, पढ़ें डिटेल्स।

    बिग बॉस सीजन 20 के लिए इन कंटेस्टेंट को किया गया अप्रोच?

    सियासत डेली डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 20 के जिन स्टार्स को अप्रोच किया जा रहा है, उसके बारे में भले ही मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हो, लेकिन कुछ टेंटेटिव नाम सामने आ गए हैं, जिन्हें मेकर्स सलमान खान के विवादित रियलिटी शो का हिस्सा बड़ी शिद्दत से बनाना चाहते हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो, नए सीजन के लिए मेकर्स ने जिन सितारों को अप्रोच किया है, उसमें रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, भागीरथ भट्ट, निया शर्मा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, सेंटी शर्मा और अरबाज पटेल का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-21T224800.340

    बिग बॉस के घर में इन दो कंटेस्टेंट्स को देखना चाहते हैं फैंस

    मेकर्स ने जब अपना नया फर्स्ट लुक शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 के नए सीजन की घोषणा की थी, तो कई फैंस ने मेकर्स से यह गुजारिश की थी कि वह स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट और योगेश रावत की एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर को इस शो में जरूर लेकर आए। हालांकि, कई लोगों ने रुरु के साथ-साथ आकांक्षा चौधरी को भी शो में लाने की डिमांड की, जिससे उन्हें और ड्रामा देखने को मिले।

    pressnewstv_1778663708_3896035619938558289_3203391582

    हालांकि, आकांक्षा चौधरी इस वक्त लॉकअप में बंद हैं, वह बिग बॉस का हिस्सा बनती हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 20 छह अलग-अलग भाषाओं, तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में सितंबर 2026 में प्रीमियर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लौट रहा है रियलिटी शोज का बाप, Bigg Boss 20 का फर्स्ट लुक आउट; सलमान खान के साथ ये क्रिकेटर बनेगा होस्ट!

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान के शो में धमाल मचाएंगे ये सितारे, मस्ती और ड्रामा का भरपूर डोज; Ex-Contestant भी होंगे हिस्सा?