Bigg Boss के सेट पर वापसी के लिए तैयार Salman Khan, इस महीने से शुरू करेंगे शूटिंग
सलमान खान 21 सितंबर से बिग बॉस 20 के सेट पर वापसी करने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मेकर्स इस बार शो को लेकर कुछ अलग प्लान बना रहे हैं। ...और पढ़ें
-1781258014802_m.webp)
HighLights
सलमान खान 21 सितंबर से बिग बॉस 20 होस्ट करेंगे
फिल्म शूटिंग के साथ बिग बॉस के लिए समय निकालेंगे
मेकर्स ओटीटी और डिजिटल कंटेस्टेंट्स को लाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss) टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। इस पॉपुलर होने की एक सबसे बड़ी वजह होस्ट सलमान खान भी हैं। इसके सीजन 19 में हमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे चर्चित चेहरे देखने को मिले।
अब 19 सफल सीजन के बाद ये शो अपनी 20वीं पारी की ओर बढ़ चुका है। मेकर्स 20वें सीजन को और भी बड़ा और ज्यादा ड्रामैटिक बनाने की योजना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में एंट्री लेना चाहती हैं Mahabharat की 'उत्तरा', सलमान खान के रियलिटी शो के लिए हैं रेडी
इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान खान
शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 21 सितंबर से ये प्रीमियर होना शुरू हो जाएगा। रियलिटी शो के सेट पर लौटने से पहले, सलमान खान अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म के शूट का एक बड़ा हिस्सा खत्म कर लेना चाहते हैं। इस मचअवेटेट अनटाइटल्ड फिल्म को वामसी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सलमान खान के अपोजिट नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं।
-1781258333631.jpg)
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की टीम उनके शेड्यूल को बहुत सावधानी से मैनेज कर रही है। उनका मकसद यह पक्का करना है कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी देरी के आगे बढ़े और साथ ही उन्हें रियलिटी शो होस्ट करने के लिए भी काफी समय मिल सके।
इस बार क्या अलग प्लान कर रहे मेकर्स
वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 20 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बहुत जल्द कंटेस्टेंट की शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस सीजन में, मेकर्स पारंपरिक टीवी सेलिब्रिटीज से आगे बढ़कर कुछ नया करने का प्लान कर रहे हैं। उनका इसके पीछे का मुख्य कारण यंग जेनरेशन को अट्रैक्ट करना है जो सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग ऐप्स पर उन्हें फॉलो करती है। इसके लिए टीम पॉपुलर रियलिटी शो और डिजिटल OTT प्रोजेक्ट्स से कंटेस्टेंट्स को कास्ट करने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है।