Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लौट रहा है रियलिटी शोज का बाप, Bigg Boss 20 का फर्स्ट लुक आउट; सलमान खान के साथ ये क्रिकेटर बनेगा होस्ट!

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 08:28 PM (IST)

    बिग बॉस के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेकर्स ने हाल ही में 20वें सीजन का फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ ही एक और बड़ा धमाका किया है। ...और पढ़ें

    बिग बॉस सीजन 20 की हुई अनाउंसमेंट/ फोटो- Instagram

    बिग बॉस सीजन 20 की हुई अनाउंसमेंट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर भले ही 'लॉकअप 2' और 'द अलायंस' जैसे रियलिटी शोज दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हों, लेकिन जिस तरह का क्रेज सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो 'बिग बॉस' को लेकर रहता है, वैसा अब तक किसी और शो के लिए नहीं देखा गया।

    अब मेकर्स ने 19 सफल सीजन्स के बाद आखिरकार टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' (Bigg Boss Season 20) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। टीवी पर दो दशक का सफर पूरा करने जा रहे इस शो का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

    बिग बॉस 20 के साथ मेकर्स देंगे बड़ा सरप्राइज

    'बिग बॉस' के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सीजन 20 का पहला मल्टीकलर 'आई लोगो' शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "2 दशक बाद... अभी भी सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बिग बॉस की आंख! बिग बॉस 20 जल्द आ रहा है जियो-हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।"

    हालांकि मेकर्स ने प्रीमियर डेट और इस सीजन की थीम को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 20' के हिंदी एडिशन की होस्टिंग की कमान एक बार फिर सलमान खान ही संभालेंगे। इतना ही नहीं, इस बार मेकर्स एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं। शो के सभी छह प्रादेशिक एडिशन्स हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली एक साथ सितंबर 2026 में प्रीमियर किए जाएंगे।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    ये दिग्गज सितारे संभालेंगे होस्टिंग की कमान

    'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' के हिंदी वर्जन को जहां सलमान खान होस्ट करेंगे, वहीं तमिल वर्जन की कमान 'महाराजा' फेम विजय सेतुपति संभालेंगे। कन्नड़ वर्जन को किच्चा सुदीप और मलयालम वर्जन को मोहनलाल होस्ट करना जारी रखेंगे।

    इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज बंगाली एडिशन में देखने को मिलेगा, जहां इतिहास में पहली बार कोई क्रिकेटर बिग बॉस होस्ट करने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 'बिग बॉस बांग्ला' के होस्ट के रूप में अपना डेब्यू करेंगे।

    Screenshot 2026-07-21 202515

    मेकर्स का यह फैसला बीते साल की रिकॉर्ड तोड़ सफलता को देखते हुए आया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल सभी भाषाओं को मिलाकर 'बिग बॉस' को 500 मिलियन से ज्यादा व्यूअर्स ने देखा था, जिससे शो को रिकॉर्ड 438 बिलियन व्यूज हासिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे से खतरनाक कंटेस्टेंट की होगी Lock Upp 2 में एंट्री? वाइल्ड कार्ड बनकर आने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    यह भी पढ़ें- Jaan Kumar Sanu को हुआ कोरोना, Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती हुए सिंगर