विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jaan Kumar Sanu को हुआ कोरोना, Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती हुए सिंगर

Published: Sun, 12 Jul 2026 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:52 PM (IST)

सिंगर और 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर और 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) को कोविड हो गया है। सिंगर ने खुद एक वीडियो शेयर करके बताया कि वे कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाए गए हैं। 12 जुलाई को सिंगर ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर किया।

जान ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

जान ने अपने खास मजाकिया अंदाज में फैन्स को अपनी बीमारी के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर करते हुए जान ने लिखा,'चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।' उन्होंने अस्पताल में रहने के बारे में मजाक करते हुए यह भी कहा,'फिट चेक अपने पसंदीदा डिजाइनर- कोकिलाबेन के कपड़े पहने हैं। किसलिए भर्ती हुआ हूं- वुहान से आए कोविड के लिए।'

पोस्ट के वायरल होते ही टेलीविजन और मीडिया जगत से उनके फैंस सिंगर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करने लगे। टेलिविजन एंकर चारुल मलिक ने लिखा- जल्दी से स्वस्थ हो जाओ, अपना ध्यान रखो। बता दें कि जान कुमार सानू बॉलीवुड के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jjaan Rita Sanu (@jaan.kumar.sanu)

आंध्र प्रदेश में पाए गए कोरोना के मामले

उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में इससे ज्यादा कोई डिटेल शेयर नहीं की है। उनकी यह अनाउंसमेंट ऐसे समय में आई है जब आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में COVID-19 के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हाल के हफ्तों में YSR कडप्पा जिले में आठ एक्टिव मामले पाए गए हैं, जबकि वायरस से संक्रमित पाए गए दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और बुनियादी सावधानियां बरतने की अपील की है। इसमें साफ-सफाई का ध्यान रखना, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना और कोविड जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेना शामिल है।

यह भी पढ़ें- 'जो खुद मजाक बनी हुई है...' Kumar Sanu के बेटे ने कुनिका सदानंद पर साधा निशाना, एक्ट्रेस को बताया Joke

यह भी पढ़ें- हर लड़के की धड़कन में बसता है 37 साल पुराना ये 'मखमली' गाना, Anuradha Paudwal और कुमार सानू की आवाज ने बनाया अमर