हर लड़के की धड़कन में बसता है 37 साल पुराना ये 'मखमली' गाना, Anuradha Paudwal और कुमार सानू की आवाज ने बनाया अमर
अनुराधा पौडवाल ने हिंदी सिनेमा में कई रोमांटिक गीत गाए हैं। 1989 में उन्होंने कुमार सानू के साथ एक गाना गाया जो आज भी हर किसी की जुबान पर चढ़ा रहता है ...और पढ़ें
-1783859623131_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) को ने हिंदी सिनेमा में एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने कई भजन भी गाए जिसकी वजह से उन्हें भजन क्वीन (Bhajan Queen) का टैग मिला। हालांकि अनुराधा जी को ये बात बहुत बुरी लगी क्योंकि वो खुद को किसी जॉनर में बांधना नहीं चाहती थीं।
एक इंटव्यू में अनुराधा पौडवाल ने बताया कि इसके बाद वो बहुत रोई भी थीं। भजन के अलावा अनुराधा पौडवाल ने कई फिल्मों के लिए रोमांटिक और मेलोडिक गाने गाए हैं जिनको अपार सफलता मिली। उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों के लिए सदाबहार गीत गाए।
अभी भी नहीं बदली सिंगर की आवाज
कहा तो ये तक जाता है कि कई सिंगर की आवाज समय के साथ बदल गई लेकिन अनुराधा जी की आवाज में आज भी वहीं 16 साल की लड़की की आवाज वाली खनक है जो वो अपनी यंग ऐज में गाया करती थीं। आज आपको अनुराधा जी की आवाज में सजे ऐसे ही एक रोमांटिक गीत के बारे में बताएंगे जो हर लड़के के दिल की आवाज बना।
-1783860039931.jpg)
90s के दशक में सबकी जुबान पर बस एक गाना
90s के दशक में हर एक लड़का दीवाना घूमता था और अपने प्यार का इजहार करने के लिए उन्हीं के गीत गाता था। हम बात कर रहे हैं साल 1989 में आई फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) के गाने 'धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आना' (Dheere Dheere Meri Zindagi Mein Aana) की। ये गीत अनु अग्रवाल (Anu Agarwal) और राहुल रॉय (Rahul Roy) पर फिल्माया गया है। इसे कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज से सजाया था। रानी मलिक ने इसके लिरिक्स लिखे थे।
खबरें और भी
टी सीरीज को खूब मिली पॉपुलैरिटी
वैसे तो इस फिल्म के सारे ही गाने बहुत हिट थे लेकिन धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आना की बात ही अलग थी। आशिकी एक बहुत बड़ी म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई। संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण और गायक कुमार सानू के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई।
इसके गानों ने इतनी सफलता पाई कि उस साल फिल्म के कैसेट्स की बिक्री 2 करोड़ (20 मिलियन) से भी अधिक हुई थी। इसने टी-सीरीज को भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक बना दिया था।
वहीं मूवी के स्टार्स राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रातों-रात सनसनी बन गए। सिनेमाघरों में फैंस राहुल रॉय के बालों के स्टाइल और उनके आशिकाना अंदाज के दीवाने हो गए थे।
यह भी पढ़ें- भजन गाने वाली सिंगर ने गाया Madhuri Dixit का सबसे बोल्ड गाना, 34 साल बाद भी है कल्ट क्लासिक
यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar से छिन गया था 53 साल पुराना Cult Song, 'भजन क्वीन' की आवाज ने बॉलीवुड में बढ़ा दी थी हलचल