Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा शिंदे से खतरनाक कंटेस्टेंट की होगी Lock Upp 2 में एंट्री? वाइल्ड कार्ड बनकर आने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:13 PM (IST)

    लॉकअप सीजन 2 में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं। इस बीच ही खबर थी कि शिल्पा और श्रेया दोनों से ज्यादा खतरनाक और विवादित कंटेस्टेंट इस शो में एंट्री ...और पढ़ें

    लॉकअप सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

    लॉकअप सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉकअप सीजन 2 इस वक्त लगातार शो के अंदर हो रहे विवाद को लेकर चर्चा बटोर रहा है। अब तक श्रेष्ठा अय्यर, माधुरी ग्रोवर और सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से एलिमिनेट हो चुके हैं। वहीं आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में रखा गया है।

    बीते दिनों ऐसी खबर आ रही थी कि शो में वाइल्ड कार्ड होने जा रही है, जिसके लिए आसिम रियाज का नाम सामने आ रहा था। अब इस बज के बीच खुद आसिम रियाज (Asim Riaz) ने ये कन्फर्म कर दिया है कि वह शो का हिस्सा बन रहे हैं या नहीं।

    आसिम रियाज बनेंगे शो में पहले वाइल्ड कार्ड?

    बिग बॉस 13 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में अपने अग्रेसिव बिहेवियर को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले आसिम रियाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लॉकअप सीजन 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने की अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बिग बॉस मेरा लास्ट रियलिटी शो था।"

    इस स्टेटमेंट के साथ ही अभिनेता ने साफ तौर पर यह क्लियर कर दिया है कि वह फराह खान और रितेश देशमुख के शो 'लॉकअप सीजन 2' का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं।

    Screenshot 2026-07-17 160749

    बिग बॉस 13 से लाइमलाइट में आए थे आसिम रियाज

    आपको बता दें कि आसिम रियाज इंडस्ट्री में काफी समय से स्ट्रगल कर रहे थे। वह वरुण धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने एक छोटे से गुंडे का किरदार अदा किया था। हालांकि, उन्हें जो असली पहचान मिली वह सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ बिग बॉस सीजन 13 से मिली, जहां आसिम का एग्रेसिव बिहेवियर खूब चर्चा में रहा।आसिम रियाज बिग बॉस 13 के पहले रनरअप भी थे। 

    खबरें और भी

    asimriaz77.official_1743758294_3603228189809744583_1485711280

    इसके बाद उन्होंने अपने कुछ गाने निकाले और कई सालों के बाद वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का हिस्सा बने, लेकिन शो के होस्ट रोहित शेट्टी से तू-तू, मैं-मैं के बाद उन्हें शो से आउट कर दिया गया। इन दो रियलिटी शो के अलावा उन्होंने एमटीवी के शो 'बैटलग्राउंड' में भी हिस्सा लिया था, जहां वो पहले सीजन के मेंटोर थे, लेकिन अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक के साथ उनकी काफी बहसबाजी हुई थी। 

    यह भी पढ़ें- 'हर को-स्टार संग अफेयर...' Shivangi Joshi पर शिल्पा शिंदे का भद्दा कमेंट, भड़कीं जन्नत जुबैर ने लगाई क्लास

    यह भी पढ़ें- 8वीं क्लास में Ram Kapoor के साथ हुई थी छेड़छाड़, Lock Upp 2 में एक्टर ने बताया बचपन का 'ट्रॉमा'