Lock Upp 2 में बंदूक लेकर आए Govinda? कहा- 'सीने पर मारना चाहती थी, मार लो...', सुनीता के उड़ेंगे होश!
रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) में गोविंदा की एंट्री हुई है। शो में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे होस्ट्स भी दंग रह गए। ...और पढ़ें

सुनीता आहूजा के बाद लॉक अप 2 में आए गोविंदा। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) शुरू होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है। शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) भी काफी ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने शो में पति के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी बात की थी।
अब लॉक अप सीजन 2 में गोविंदा की एंट्री हो गई है। जी हां, शो में सुनीता के ड्रामों के बाद गोविंदा बम फोड़ने आ रहे हैं। उन्होंने शो में आते ही कुछ ऐसा बोल दिया, जिसने होस्ट्स फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख के भी होश उड़ा दिए।
लॉक अप 2 में आए गोविंदा
लॉक अप सीजन 2 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। शो में फराह खान, गोविंदा का स्वागत किया। शो में आते ही एक्टर ने कहा, "ये लॉक वो है जो दिखाई दे रहा है, जो नजर आ रहा है। जो नहीं दिखता, उस लॉक अप से मैं आ रहा हूं।"
बंदूक लेकर शो में की एंट्री?
इसके बाद फराह खान कहती हैं, "तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली।" इसके बाद गोविंदा कहते हैं, "मैं लेकर आया हूं।" यह सुनते ही फराह हैरान होकर पूछती हैं, "गोली?" इसके बाद एक्टर ने कहा, "गोली लाया हूं। मैं बोला सीने पर मारना चाहती थी, लो मार लो।"
खबरें और भी
गोविंदा संग आई बेटी टीना
शो में गोविंदा के साथ उनकी बेटी टीना आहूजा भी आईं। प्रोमो में नहीं दिखाया गया कि गोविंदा और टीना को देखकर सुनीता का कैसा रिएक्शन है। गोविंदा वाला एपिसोड कल यानी शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसी एपिसोड में आशीष चंचलानी भी आने वाले हैं।
Govinda enetered in Lockupp
— 𝚲𝐚𝐬𝐡𝛊 (@Thakurain_01) July 9, 2026
New promo#LockUpp2 pic.twitter.com/nGHghjN7BJ
पति के चीटिंग पर की थी बात
सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने शो में शादी में धोखा खाने को लेकर भी बात की थी। जब श्रेया कालरा ने उनसे शादी में चीटिंग को लेकर सवाल किया था, तब उन्होंने कहा था, "हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं। शुरू से ही हुआ ना लेकिन? हीरो हैं तो आप कुछ कह नहीं सकती। इस उम्र में सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसे चल रहा है, चलने दो।"
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 की क्लिप देखकर खौला 'अनुपमा' एक्टर का खून, Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा की हरकतों पर कसा तंज!