Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने लगाई शिल्पा शिंदे की क्लास, बोलीं- 50 अफेयर होंगे तो भी नहीं छोड़ूंगी
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लॉक अप 2 शो में शिल्पा शिंदे को लताड़ा है। ...और पढ़ें

सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
शिल्पा शिंदे पर भड़की सुनीता आहूजा
गोविंदा के अफेयर पर कई गई थी टिप्पणी
लॉक अप 2 में मौजूद हैं गोविंदा की पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा का नाम बीते समय से उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसकी बड़ी वजह उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बेबाक बयान रहे हैं।
मौजूदा समय में सुनीता रियलिटी शो लॉक अप 2 में मौजूद हैं और इस शो की दूसरी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने हाल ही में गोविंदा को लेकर कमेंट किया है। जिस पर पलटवार करते हुए सुनीता ने शिल्पा की क्लास लगा दी है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिरी है क्या-
शिल्पा शिंदे को सुनीता की नसीहत
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने सोमवार को नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा में एंट्री ली है। तब से लॉक अप का माहौल ही बदल गया है। दिक्कत तब शुरू हुई, जब शिल्पा ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को उनके बिंदास अंदाज के लिए सराहा।
यह भी पढ़ें- Govinda के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा- 'तुम रोक नहीं सकते किसी को...'
-1783481176082.jpg)
सुनीता से कहा- आप बेबाक जरूर हैं, लेकिन गलत नहीं हैं। गोविंदा जी के बहुत से प्रशंसक हैं, लेकिन उन्हें आपकी टिप्पणियों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
इसके जवाब में सुनीता ने शिल्पा से कहा- मैं मुंहफट नहीं हूं, ऐसे ही लोगों ने टैग लगा दिया है। पहले खुद को मेरी जगह रखकर देखिए, फिर मुझे जज करें। जब दूसरों के साथ ऐसा होगा, तब उन्हें एहसास होगा। वह मेरे पति हैं। मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगी। उन्हें डांटने का हक केवल मुझे है। उसके बाद सुनीता ने शो के प्रतिभागी राम कपूर से कहा-

शिल्पा, गोविंदा का मुद्दा उठाकर उन्हें उकसाने की कोशिश कर रही हैं। वह मेरे पति हैं, उन्हें जो करना है करने दो। उनके बारे में बोलने का हक किसी और को नहीं है, क्योंकि मैं उनकी पत्नी हूं। अगर शिल्पा अपनी हद पार करेंगी, तो उन्हें मुझसे जवाब मिलेगा। मेरे परिवार के बारे में बात मत करो। वह मेरे पति हैं, चाहे उनके 50 अफेयर ही क्यों न हों, इससे शिल्पा को क्या फर्क पड़ता है।
खबरें और भी
चर्चा में गोविंदा और सुनीता का रिश्ता
पिछले कई सालों से ऐसी चर्चा चल रही है कि गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में मनमुटाव हो गया है। खबरें यहां तक भी आईं कि इन दोनों को तलाक भी हो रहा है। हालांकि, अभी इस मामले पर कोई पुष्टिकरण सामने नहीं आया है। लेकिन सुनीता के बयानों से ये अंदाजा लगाया गया है कि वाकई इन पति पत्नी के रिश्ते में कुछ तो सही नहीं चल रहा है।