Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lock Upp 2 की क्लिप देखकर खौला 'अनुपमा' एक्टर का खून, Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा की हरकतों पर कसा तंज!

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:16 PM (IST)

    'अनुपमा' एक्टर ने हाल ही में लॉकअप सीजन 2 की कुछ क्लिप देखीं, जिसे देख वह अपना गुस्सा कंट्रोल न कर सके। अभिनेता ने बिना नाम लिए गोविंदा की पत्नी पर ता ...और पढ़ें

    सुनीता आहूजा की हरकत पर भड़के सुधांशु पांडे/ फोटो- Instagram

    सुनीता आहूजा की हरकत पर भड़के सुधांशु पांडे/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आया नया रियलिटी शो 'लॉकअप-2' पहले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है। इस शो में जहां कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कई सितारे शो में ऐसे भी हैं, जो बात-बात पर गाली गलौच कर रहे हैं।

    हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के मुंह से मेकर्स और लोगों के लिए गाली सुनकर 'अनुपमा' एक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जहां सुपरस्टार की पत्नी का नाम लिए बिना ही 'वनराज' ने सोशल मीडिया पर तंज कस दिया।

    'इस देश में क्या हो रहा है?'

    जिस एक्टर ने सुनीता आहूजा पर इनडायरेक्टली तंज कसा है, वह कोई और नहीं, बल्कि 'अनुपमा' में 'वनराज' का किरदार अदा करने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिस तरह का कंटेट दर्शकों को परोसा जा रहा है, उस पर अपना कंसर्न जताया है।

    सुधांशु पांडे ने कहा, "इस देश में हो क्या रहा है? लोग इंस्टाग्राम पर इस तरह का कंटेस्टेंट पसंद कर रहे हैं, सच कहूं तो मुझे तो ये क्रिंज लगता है। ऐसी चीजें पॉपुलर हो रही है, क्या सच में हमारे देश की सोच बिल्कुल ही बदल चुकी है? मैं ये नहीं कहूंगा कि सिर्फ नई जनरेशन बदली है, बल्कि लास्ट दो जनरेशन भी बहुत ही बदल चुकी है। लोग ऐसी चीजों को पसंद कर रहे हैं, जो हमारे समाज के लिए हानिकारक हैं।"

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sudhaanshu Paandey (@sudanshu_pandey)

    'लड़कियां आजकल जरूरत से ज्यादा गालियां देती हैं'

    उन्होंने अपने इस लाइव सेशन में आगे कहा, "कुछ मूर्ख लोग सिर्फ हल्ला ही मचाने आए हैं और दूसरों की बेइज्जती करते हैं, या गालियां दे रहै है। मैंने हाल ही में एक ओटीटी चैनल की क्लिप देखी है, जिसमें हर कोई खुलकर गालियां दे रहा है। कभी-कभी मैं ये देखकर हैरान हो जाता हूं कि आजकल महिलाएं जरूरत से ज्यादा गालियां देने लगी हैं, लड़कों से भी ज्यादा। मुझे लगता है कि कूल होने का मतलब लोगों ने बिल्कुल ही गलत समझ लिया है।"

    बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा, "मैंने ये भी देखा कि एक सीनियर एक्टर की पत्नी,जो शो का हिस्सा हैं...वो दूसरों को गालियां दे रही हैं। हम दुनिया में कौन सा एग्जाम्पल सेट कर रहे हैं। अगर हम यंग जनरेशन के लिए एक अच्छा उदाहरण सेट नहीं कर पा रहे हैं, तो हम ये क्या कर रहे हैं।" 

    _ - 2026-07-09T230718.640

    सुधांशु पांडे के इस कमेंट से सोशल मीडिया पर यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपने लाइव सेशन में सुनीता आहूजा पर ताना मार रहे हैं। निराशा व्यक्त करते हुए सुधांशु पांडे ने बताया कि कैसे लोग गाली-गलौच जैसी चीजों को नॉर्मलाइज कर रहे हैं। उन्होंने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से लोगों के इस तरह के बर्ताव पर रोक लगाने की भी गुजारिश की।

    यह भी पढ़ें- 'ये सच में साइको है...', Lock Upp 2 में बुरी तरह भिड़े श्रेया कालरा-आकांक्षा; किसके सपोर्ट में उतरे यूजर्स?

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में आए गौरव खन्ना, देखते ही उड़े आकांक्षा के होश; कहा- 'तूने बैंड बजा दी यार...'