विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये सच में साइको है...', Lock Upp 2 में बुरी तरह भिड़े श्रेया कालरा-आकांक्षा; किसके सपोर्ट में उतरे यूजर्स?

Published: Thu, 09 Jul 2026 04:36 PM (IST)

रियलिटी शो लॉकअप 2 में जैसे-जैसे कंटेस्टेंट समय बिता रहे हैं, वैसे-वैसे उनके चेहरों पर से नकाब उतर रहे हैं। ...और पढ़ें

श्रेया-आकांक्षा की लॉकअप 2 में हुई लड़ाई पर भड़का इंटरनेट/ फोटो- Instagram

श्रेया-आकांक्षा की लॉकअप 2 में हुई लड़ाई पर भड़का इंटरनेट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप सीजन 2' में बीते एपिसोड की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। बीते एपिसोड में इस शो के दर्शकों को श्रेया कालरा से लड़ाई होने के बाद आकांक्षा चौधरी का वह रूप देखने को मिला, जो शायद उन्होंने स्प्लिट्सविला में भी नहीं देखा।

शुरुआत से ही श्रेया कालरा से पास्ट की चीजों को लेकर खुन्नस खाकर बैठीं आकांक्षा ने उन्हैं कुछ ऐसी बातें बोली, जिसकी वजह से इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। श्रेया या आकांक्षा किसके सपोर्ट में उतरें इंटरनेट यूजर्स, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल:

श्रेया-आकांक्षा किसको मिला सोशल मीडिया यूजर्स का साथ?

लॉकअप सीजन 2 की इन दो कंटेस्टेंट के बीच किस बात पर तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई, ये तो हम आपको बताएंगे, लेकिन इन दोनों इंटरनेट पर्सनैलिटीज में से दर्शक किसे सपोर्ट कर रहैं हैं, ये देख लेटे हैं। दरअसल, दोनों के बीच हुई इस जबरदस्त लड़ाई में लोगों ने आकांक्षा चौधरी के बर्ताव पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। एक यूजर ने लिखा, "मैं खुद विश्वास नहीं कर सकती कि मैं श्रेया को डिफेंड कर रही हूं, लेकिन ये आकांक्षा सच में साइको है, इसको क्या हो गया है? इसे क्या लग रहा है कौन है ये? तुम 5 साल की नहीं हो आकांक्षा, बड़ी हो जाओ, ये बहुत ही गलत था।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "यह साफ दिख रहा है कि श्रेया ने उसे मारा नहीं है, गलती से लगा है। इसे सिर्फ खुद को विक्टिम दिखाना है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं श्रेया को सपोर्ट करूंगा, क्योंकि आकांक्षा का ये बर्ताव सच में बहुत ही बुरा और गंदा था।" हालांकि, इस बीच ही अक्कू सेना आकांक्षा के बर्ताव को डिफेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में आए गौरव खन्ना, देखते ही उड़े आकांक्षा के होश; कहा- 'तूने बैंड बजा दी यार...'

shreya

कैसे शुरू हुआ था दोनों कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा?

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बीते दिन जब श्रेया मिली पावर के बाद डिजिटल कैंटीन से सभी का खाना ऑर्डर कर रही थीं, तो इस दौरान आकांक्षा ने उन्हें खाना मंगाने से मना किया। हालांकि, श्रेया नहीं मानी और आकांक्षा का खाना ऑर्डर करने लगीं। जब आकांक्षा डिजिटल कैंटीन को हाथ लगाने लगीं, तो श्रेया ने उन्हें पीछे किया और उनका नाखून उनकी नाक पर लग गया, जिसकी वजह से थोड़ी चोट लगी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

आकांक्षा ने इसके बाद न सिर्फ श्रेया कालरा के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि उनकी परवरिश से लेकर मां-बाप पर भी सवाल उठाया। उन्होंने श्रेया का पानी डालकर बेड तो खराब किया ही, लेकिन जब वह खाना खा रही थीं, तो उसमें भो पानी डाल दिया।

यह भी पढ़ें- Akanksha Chamola के 'बायसेक्शुअल' का राज खुलते ही Lock Upp 2 में होगी बड़ी एंट्री, उड़ेगी एक कंटेस्टेंट की नींद