Lock Upp 2 में इस कंटेस्टेंट की होगी पहली वाइल्ड कार्ट एंट्री, प्रोड्यूसर पर लगाया था फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस
'लॉक अप 2' में पहली वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर शामिल होंगी, जिससे शो में नया माहौल बनने की उम्मीद है। ...और पढ़ें
-1783239804364_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) का शो 'लॉक अप 2' इन दिनों काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इसकी कई सारी वीडियोज वायरल हो रही हैं। वहीं अब वर्ल्डवाइड कनटेस्टेंट शो में आकर और धमाल मचाने वाले हैं।
शिल्पा शिंदे की होगी घर में एंट्री
पहली वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ और भी रोमांचक होने वाला है। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि 'भाबी जी घर पर हैं' की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस रियलिटी शो के नए सीजन में एंट्री करेंगी। इस रियलिटी शो ने अपने ट्विस्ट और झगड़ों से दर्शकों को पहले ही बांधे रखा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि शिल्पा की एंट्री से घर के अंदर एक नया माहौल बनेगा।
-1783240068379.jpg)
यह भी पढ़ें- 'जानी दुश्मनों' के बीच नहीं थमा विवाद, 'महाभारत' देखने की दी सलाह पर Hina Khan ने शिल्पा शिंदे पर किया पलटवार
मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रमोशनल वीडियो में उन्होंने कहा, “सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गद्दी पर बैठे हैं। लेकिन उन्हें कह दो जब तक कोई बाहर का अंदर कदम नहीं रखता, तब तक ही उनका राज चलता रहेगा।”
शिल्पा ने भारती के शो पर किया था खुलासा
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर शिल्पा शिंदे ने 'भाबी जी घर पर हैं' शो छोड़ने से जुड़े विवाद के बारे में बात की थी। साल 2016 में शो के प्रोड्यूसर्स के साथ हुए कानूनी विवाद को याद करते हुए, एक्ट्रेस ने माना कि उस समय उन्होंने जो यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, वह सच नहीं थी। यह कदम उठाने की वजह बताते हुए शिल्पा ने कहा, "उस समय मैंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई थी क्योंकि मुझे लगा कि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। मेरे लिए सभी रास्ते बंद हो गए थे।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
लोगों ने की थी एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग
शिल्पा के इस बयान से इंडस्ट्री में तीखी बहस छिड़ गई। हिना खान और पूजा बेदी समेत कई सेलेब्रिटीज ने उनकी बातों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयानों से असली पीड़ितों की बात पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है। उनकी बातों से वर्कप्लेस पर होने वाले झगड़ों, दबाव में लिए गए फैसलों और ऐसे मामलों का इसमें शामिल सभी लोगों पर पड़ने वाले लंबे समय के असर पर भी फिर से चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों ने प्रोड्यूसर पर झूठे आरोप लगाने और उनकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल इस बात की तो पूरा गारंटी है कि शिल्पा के आने के बाद शो में टोटल धमाल होने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट होने वाला है।