Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जानी दुश्मनों' के बीच नहीं थमा विवाद, 'महाभारत' देखने की दी सलाह पर Hina Khan ने शिल्पा शिंदे पर किया पलटवार

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 06:31 PM (IST)

    शिल्पा शिंदे के हिना खान पर तंज कसने के बाद अब ये रिश्ता एक्ट्रेस ने उन पर पलटवार करते हुए उन्हें इनडायरेक्टली क्रिमिनल बता दिया है। ...और पढ़ें

    हिना खान का शिल्पा शिंदे पर वार/ फोटो- Instagram

    हिना खान का शिल्पा शिंदे पर वार/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'भाबी जी घर पर है' अभिनेत्री शिल्पा शिंदे हाल ही में निर्माता संजय कोहली के खिलाफ झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाने की वजह से विवादों में घिर गई हैं। बीते दिन बिग बॉस में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं हिना खान (Hina Khan) ने भी बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

    शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर आरोप लगाया कि वह उनके नाम पर पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश कर रही हैं और साथ ही 'महाभारत' देखने की नसीहत भी दे डाली, जिस पर अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने पलटवार कर तगड़ा जवाब दिया है।

    'सभी क्रिमिनल को जेल से निकाल दो'- हिना खान

    हिना खान ने शिल्पा शिंदे द्वारा उन्हें तंज कसने पर पलटवार करते हुए एक्ट्रेस को इनडायरेक्टली 'क्रिमिनल' ही कह दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिल्पा शिंदे पर तंज कसते हुए लिखा, "क्राइम करने के बाद जिन भी क्रिमिनल ने अपना अपराध मान लिया है, उस हिसाब से तो आप उन सभी को रिलीज कर दो, क्योंकि उन सभी में हिम्मत हैं, वह सभी फाइटर्स हैं। वह सच्चाई के साथ खड़े हैं। जब वह क्राइम कर रहे थे, तो किसी ने भी उनकी उसमें मदद नहीं की। मैं अब फेमस हो गई।" इस स्टोरी के साथ हिना खान ने सिर पकड़ते हुए और मजाक उड़ाते हुए स्माइल शेयर की।"

    यह भी पढ़ें- बिग बॉस में Shilpa Shinde की जानी दुश्मन रही Hina Khan ने लगाई 'भाबीजी' की क्लास, कहा- 'ऐसी औरतों की वजह से...'

    hina khan

    'शिल्पा शिंदे ने कहा- मेरे नाम पर ले रही हैं पब्लिसिटी'

    आपको बता दें कि जब हिना खान ने शिल्पा शिंदे की इस हरकत को शर्मनाक बताया था, तो बिग बॉस विनर ने एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और लिखा था, "मुझे समझ नहीं आता लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश मत करो नहीं तो आपको चोट लग जाएगी...राइट? पब्लिसिटी लेने के लिए आपके पास बीमारी है, आपके परिवार में मौत हुई है, तो आपको शिल्पा शिंदे की क्या जरूरत है? आप तो पहले से ही काफी फेमस हैं।"

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

    शिल्पा यहीं पर नहीं रुकीं उन्होंने आगे अपने सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोपों को डिफेंड करते हुए और हिना खान पर इनडायरेक्टली ताना मारते हुए लिखा, "आपने साम-दाम दंड भेद के बारे में पढ़ा है? अगर नहीं पढ़ा, तो आप 'महाभारत' देखिए। आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे के निर्माता पर झूठे आरोप लगाने की वजह से लोगों में काफी गुस्सा है।

    यह भी पढ़ें- शादी के 2 साल बाद Munawar Faruqui बने पिता, स्टैंडअप कॉमेडियन के घर आई नन्ही परी; शेयर की पहली तस्वीर