Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 20 के सेट की तस्वीर हुई लीक, Salman Khan के शो में इन दो कंटेस्टेंट का नाम हुआ फाइनल?

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:18 PM (IST)

    बिग बॉस 20 का काउंटडाउन शुरू हो गया है, जिसके सेट की पहली झलक वायरल हुई है और सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। कई कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। वहीं मेकर्स ने इसके फर्स्ट लुक लोगो की एक झलक दिखाकर फैंस के दिलों की धड़कनों को और बढ़ा दिया है।

    सामने आई बिग बॉस 20 के घर की पहली झलक

    इस मोस्ट पॉपुलर शो के जरिए एक बार फिर सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। हाल ही में इसका लोगो लॉन्च किया गया जिसने दर्शकों को प्रीमियर से पहले इसकी एक खूबसूरत सी झलक दी।

    realthekhabri_1785920511_3956910475475559162_1572689763

    जब से मेकर्स ने घोषणा की है कि आने वाले त्योहारों के मौसम में बिग बॉस 20 शो के सभी 6 वर्जन एक साथ रिलीज किए जाएंगे, तब से शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बिग बॉस 20 का सेट है।

    द 50 के सेट से मिल रहा डिजाइन

    वायरल हो रही तस्वीर में बिग बॉस की आंख दिखाई दे रही है जोकि द 50 (The 50) के सेट से काफी ज्यादा मैच कर रही है। द 50 से सेट को भी उन्हीं लोगों ने डिजाइन किया था जिन्होंने ये सेट बनाया है।

    खबरें और भी

    मंगलवार को बिग बॉस 20 का टीजर सामने आया, जिसमें सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करते दिखे। इस छोटे से टीजर ने लोगों में इसलिए भी उत्सुकता जगाई क्योंकि सुपरस्टार ने प्रोमो में 'करण-अर्जुन' एंगल की ओर इशारा किया। फैंस सोचने लगे कि क्या शाह रुख खान भी भाईजान के साथ शो होस्ट करेंगे?

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    कौन-कौन हो सकता है बिग बॉस 20 का हिस्सा

    वहीं शो के दो कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि क्रिकेटर युसुफ पठान और जेनिफर विंगेट इसका हिस्सा हो सकते हैं। जेनिफर को लंबे समय से बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा था लेकिन वो हर बार इसके लिए मना कर देती थीं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि शादी के बाद जेनिफर विंगेट को बिग बॉस 20 का हिस्सा बनते देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

    हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। बिग बॉस 20, 6 सितंबर से शुरू होगा। पिछले साल की तरह, बिग बॉस 20 भी सबसे पहले जियो हॉट स्टार (JioHotstar) पर रात 9 बजे और फिर कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे, हर सोमवार से रविवार तक दिखाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT कंटेस्टेंट जिया शंकर ने कर ली इंगेजमेंट, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 की रिलीज डेट आउट, शो में लगेगा 'करण-अर्जुन' वाला तड़का; प्रोमो में Salman Khan ने दिया हिंट!