विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss OTT कंटेस्टेंट जिया शंकर ने कर ली इंगेजमेंट, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Published: Wed, 05 Aug 2026 09:40 PM (IST)

बिग बॉस OTT 2 फेम जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण से सगाई कर ली है। उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें शेयर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड करण से की सगाई

  2. रोमांटिक आउटडोर प्रपोजल में फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

  3. करण को बताया अपना 'घर', शेयर किया प्यारा नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस OTT 2 (Bigg Boss OTT 2) से चर्चा में आई जिया शंकर (Jiya Shankar) ने फाइनली सगाई कर ली है। अपने मंगेतर करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए, उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा। जिया ने बताया कि उनका और करण का रिश्ता क्यों इतना खास है।

जिया ने करण के लिए शेयर किया रोमांटिक नोट

इसी के साथ जिया ने अपने लिए प्लान किए गए आउटडोर प्रपोजल की भी एक झलक शेयर की जोकि देखने में बहुत ही ड्रीमी लग रहा है। जिया ने अपने कैप्शन में करण का जिक्र करते हुए लिखा, 'शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया। यह आसान नहीं था, लेकिन फिर भी किसी तरह यह आसान हो गया। आपसे हुई हर बातचीत, भले ही आप मुझसे हजारों मील दूर थे, घर जैसा एहसास देती थी।'

Jiya

करण को बताया अपना घर

उन्होंने आगे कहा, 'यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना। तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका इंतजार मैं जिंदगी भर करती रही। तुमने मुझे मेरे सबसे मुश्किल दिनों में भी हंसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय तुमने मुझे हमेशा जरा कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो। हम दुनिया में कहीं भी हों घर कभी कोई जगह नहीं थी, घर हमेशा तुम ही थे।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jiyaa Shankar (@jiyaashankarofficial)

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं जिया

करण ने सूर्यास्त के समय एक रोमांटिक आउटडोर सेटिंग में जिया को प्रपोज किया। उनके पोस्ट किए गए फोटो में से एक में डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाई दे रही है। फोटो में कपल एक-दूसरे को किस करते और प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके के लिए, उन्होंने पेस्टल पीले रंग का साटन गाउन पहना था और करण ने सफेद ट्राउजर के साथ बेज रंग की शर्ट पहनी थी।

पिछले समय अफवाह उड़ी थी कि जिया 'बिग बॉस OTT 2' के अभिषेक मल्हान को डेट कर रही हैं जिसके बाद जिया ने अटकलों पर विराम लगाया था। जिया ने एक अंजान शख्स के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी कि वो किसी और को डेट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'मुझसे शादी करोगी...' नई लेडी लव के प्यार में Elvish Yadav, घुटनों पर बैठकर यूट्यूबर ने किया प्रपोज

यह भी पढ़ें- 23 साल से क्यों Jiya Shankar ने नहीं देखी पिता की शक्ल? Elvish Yadav के साथ शेयर किया था सालों पुराना ट्रॉमा