विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 साल से क्यों Jiya Shankar ने नहीं देखी पिता की शक्ल? Elvish Yadav के साथ शेयर किया था सालों पुराना ट्रॉमा

Published: Fri, 06 Feb 2026 05:17 PM (IST)

एल्विश यादव और जिया शंकर लेटेस्ट वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एल्विश ने ...और पढ़ें

जब एल्विश के सामने जिया शंकर का छलका था दर्द/ फोटो- Instagram

जब एल्विश के सामने जिया शंकर का छलका था दर्द/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) और एल्विश यादव कल से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें जिया शंकर का हाथ उनके हाथ में है और उनकी उंगली में एक हीरे की अंगूठी नजर आ रही है।

इस पोस्ट को देखने के बाद सभी फैंस इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है? एल्विश यादव और जिया शंकर ने सगाई की है या नहीं, यह तो अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन एल्विश से उन्होंने एक बार अपनी जिंदगी से जुड़ी वह बात साझा की थी, जो शायद ही वह दोबारा किसी को बताना चाहें।

पिता को लेकर एल्विश के सामने छलका था जिया का दर्द

जिया शंकर और एल्विश यादव, दोनों ही सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी-2' में कंटेस्टेंट थे। शो में एल्विश यादव वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए थे। भले ही शो में जिया, अभिषेक मल्हान की सबसे अच्छी दोस्त थीं, लेकिन उन्होंने अपने बचपन का ट्रॉमा (Trauma) एल्विश यादव के साथ ही शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने शेयर की सगाई की तस्वीर? देखकर फैंस बोले- 'पहले ट्रॉफी ले गया अब लड़की...'

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी' में जब एल्विश यादव ने जिया शंकर से उनके पिता के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया था, तो जिया ने बताया था, "नहीं, हम एक-दूसरे से बात नहीं करते। मुझे नहीं पता वह कहां हैं, कैसे दिखते हैं और उनकी आवाज कैसी है... मुझे कुछ नहीं पता। मैंने उनसे 20 साल से बात नहीं की है और मेरा उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं है।"

jia shankar-elvish yadav (1)

जिया शंकर के पिता ने की थी दूसरी शादी

जिया शंकर ने एल्विश यादव के साथ अपने बचपन के दर्द को बांटते हुए कहा था, "उनकी दूसरी शादी से एक बेटी है। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, अब उन्हें हमसे क्या ही फर्क पड़ेगा?" जिया शंकर ने इस बातचीत में यह भी बताया था कि उनके पिता ने उनसे कॉन्टैक्ट करने या हालचाल लेने की कभी कोशिश नहीं की। उन्होंने जिंदगी की इतनी मुश्किलें देख ली हैं और अब संभल गई हैं कि उनके लिए ये चीजें अब मायने (Matter) नहीं रखतीं।

पिता को याद करती थीं जिया शंकर

एल्विश यादव से बातचीत करते हुए जिया शंकर ने यह भी कहा था कि जब वह दूसरों के परिवार को देखती हैं, तो उन्हें पिता की कमी महसूस होती है। जिया ने कहा था, "जब भी मैं किसी के परिवार को साथ में देखती हूं और कोई बड़ा मुझे कुछ कहता है, तो मुझे समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करूं। मुझे वहां उनकी कमी खलती है। जब मैं छोटी थी और कोई भी मुझे कुछ कहता था, तो मैं अपने पापा के पास भागती थी और शिकायत करती थी। वह मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव थे। जब भी मुझे अब अनसेफ फील होता है और मैं सामने वाले को जवाब नहीं दे पाती, तो उनकी बहुत याद आती है।"

elvish

आपको बता दें कि एल्विश यादव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- "मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।" इस पोस्ट में उन्होंने जिया शंकर को टैग किया है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT: हमेशा के लिए बंद होगा Salman Khan का शो, 'बिग बॉस ओटीटी' पर मेकर्स का बड़ा फैसला?