Bigg Boss OTT: हमेशा के लिए बंद होगा Salman Khan का शो, 'बिग बॉस ओटीटी' पर मेकर्स का बड़ा फैसला?
Bigg Boss OTT: बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद दर्शकों को बेसब्री से बिग बॉस ओटीटी का इंतजार था। लेकिन ये खबर शायद रियलिटी शो के दर्शकों को थोड़ा निराश कर ...और पढ़ें

ओटीटी पर नहीं लौटेगा रियलिटी शो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 हाल ही में खत्म हुआ है और दर्शक बिग बॉस ओटीटी वर्जन के नए सीजन की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स शो के ओटीटी फॉर्मेट को खत्म करने की योजना बना रहे हैं। रियलिटी शो के ओटीटी वर्जन में तीन सीजन आ चुके हैं और अब शायद यह फॉर्मेट ही पूरी तरह बंद होने जा रहा है।
दर्शकों के बीच पॉपुलर है बिग बॉस ओटीटी
तीनों सीजन के विजेताओं में दिव्या अग्रवाल, एल्विश यादव और सना मकबुल शामिल हैं। इस फॉर्मेंट को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। हालांकि, चर्चा है कि दर्शकों को सीमित करने से बचने के लिए निर्माता ओटीटी शो के नए सीजन को रद्द करने की योजना बना रहे हैं।
-1768916132549.png)
यह भी पढ़ें- कातिल स्माइल और 33M फैंस; 'The 50' में तहलका मचाने आ रहा है सोशल मीडिया का सुपरस्टार
मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?
हालांकि मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन BBTak की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिएटर की टीम ने बिग बॉस ओटीटी हिंदी को रद्द करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माताओं ने ऐसा करने का फैसला किया है क्योंकि ओरिजिनल बिग बॉस शो अब ओटीटी और टीवी दोनों पर प्रसारित होता है इसीलिए ऐसा सीमित दर्शकों से बचने के लिए किया गया है।
-1768916140930.png)
'द 50' में नजर आएंगी दिव्या अग्रवाल
अभी तक पिछले सीज़न के किसी भी विजेता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस बीच, सीजन 1 की विजेता दिव्या अग्रवाल अब आगामी रियलिटी शो, द 50 में भाग लेने के लिए तैयारी कर रही हैं।
खबरें और भी
बिग बॉस एक लोकप्रिय भारतीय रियलिटी टीवी शो है जहां सेलिब्रिटी और गैर-सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स बाहरी दुनिया से अलग एक घर में एक साथ रहते हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो ड्रामा, इमोशन को कैप्चर करते हुए स्ट्रैटजी, अलायंस और पेशेंस की परीक्षा लेता है। बिग बॉस ओटीटी रियलिटी शो का स्पिन-ऑफ है, जो केवल डिजिटल फॉर्मेट में प्रसारित होता है। इस शो के तीन सीज JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर स्ट्रीम किया गए। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फॉर्मेट को खत्म करने की योजना बना रहे हैं।