एक फोन ने Ajay Devgn का किया भेजा फ्राई, 50 लोगों के तेवर कैसे संभालेगा 'सिंघम'? प्रोमो देख कन्फ्यूज हुए फैंस
अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान और शाह रुख खान-अमिताभ बच्चन तक बड़े-बड़े सितारे टीवी की दुनिया में मेजबानी की कमान संभाल चुके हैं। अब इस लिस्ट में शायद अज ...और पढ़ें
-1768895687689_m.webp)
क्या टीवी पर मेजबानी की कमान संभालेंगे अजय देवगन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दर्शक बिल्कुल बोर नहीं होने वाले हैं। जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और कलर्स अपने बिल्कुल ब्रांड न्यू गेम शो 'द 50' के साथ लौट रहा हैं। इस शो के लिए अब तक करण पटेल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू के नाम कन्फर्म हो चुके हैं।
अब हाल ही में 'द 50' का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर फैंस की खुशी और उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है और इसका रीजन है अजय देवगन। जो एक फोन से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड के साथ-साथ काफी कन्फ्यूज भी का दिया है।
अजय देवगन के प्रोमो ने किया फैंस को कन्फ्यूज
जियो हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया प्रोमो डाला है, जिसमें फोन कर-करके सभी ने 'सिंघम' एक्टर अजय देवगन का दिमाग खराब कर दिया है। इस प्रोमो की शुरुआत में अजय देवगन के पास एक फोन आता है, जिसमें वह क्लियर करते हैं, "मैं 50 का लायन नहीं हैं। वह मास्क वाला है और मैं वर्दी वाला लायन हूं। मैं छोटे मोटे प्रैंक कर सकता हूं, लेकिन ये शो काफी कंट्रोवर्शियल लगता है। अरे यार मेरे से डांस स्टेप नहीं होता शो के गेम कैसे संभालूंगा।"
यह भी पढ़ें- कातिल स्माइल और 33M फैंस; 'The 50' में तहलका मचाने आ रहा है सोशल मीडिया का सुपरस्टार
तभी एक फैन पूछता है कि आप ही 'द-50' के होस्ट हो, तो अजय तुरंत कहते हैं, "उस शो में 50 सेलिब्रिटीज हैं और मुझे 5 लोगों की पार्टी से भी एलर्जी है। लास्ट टाइम बोल रहा हूं फिर मत पूछना, मैं द 50 का लायन नहीं हूं। यार ये शो कब आएगा।" इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "वर्दी वाला लायन भी इंतजार कर रहा है द 50 के लायन का।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
अजय देवगन से फैंस ने की ये गुजारिश
इस नए प्रोमो में मेकर्स ने ये सस्पेंस बनाया हुआ है कि शो के होस्ट अजय देवगन है या फिर कोई और, लेकिन फैंस ने अपनी चाहत बता दी है कि वह 'द-50' (The 50)की मेजबानी करते हुए किसे देखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, "रोहित शेट्टी है मुझे लग रहा है।"दूसरे यूजर ने लिखा, "अजय देवगन बेस्ट हैं, इन्हीं को ही होस्ट बना दो प्लीज।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मेरा प्रेडिक्शन है जावेद जाफरी या फिर रोहित शेट्टी में से कोई एक होस्ट होगा।" अब शो के होस्ट अजय हैं या फिर कोई और ये तो कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा, लेकिन पहली बार इंडियन टेलीविजन पर 50 सेलिब्रिटीज के साथ इस तरह के अलग कांसेप्ट वाला शो देखना दर्शकों के लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस होने वाला है। यह शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर आएगा।