विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझसे शादी करोगी...' नई लेडी लव के प्यार में Elvish Yadav, घुटनों पर बैठकर यूट्यूबर ने किया प्रपोज

Published: Sun, 08 Mar 2026 12:45 PM (IST)

यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने शो 'एंगेज्य सीजन 2' में जिया शंकर को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। एल्विश ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने कुछ समय पहले लाफ्टर शेफ में रिवील किया था कि वो किसी के प्यार में हैं। तभी से फैंस ये जानने को लेकर उत्सुक थे कि वो लकी गर्ल कौन है? अब फाइनली ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी लाइफ के अगले चैप्टर में जाने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है उसमें वो एक एक्ट्रेस को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एल्विश यादव बड़े ही सलीके से बैठकर जिया शंकर को प्रपोज कर रहे। ये वीडियो उनके शो एंगेज्य सीजन 2 का है जिसमें एल्विश यादव घुटनों पर बैठे नजर आ रहे। हाथों में गुलाब लेकर वो जिया से कहते हैं- 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी।'

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने शेयर की सगाई की तस्वीर? देखकर फैंस बोले- 'पहले ट्रॉफी ले गया अब लड़की...'

जिया शंकर ने क्या दिया जवाब?

इसके जवाब में जिया शंकर कहती हैं- मैं तुमसे प्यार करती हूं। हां मैं तुमसे शादी करूंगी। जिया का जवाब सुनकर एल्विश ब्लश करने लगते हैं। एक तरफ जहां इसके वायरल होते ही कई फैंस उन्हें बधाई देने लगे। वहीं कुछ का मानना है कि दोनों ने ये अपने शो के लिए किया है। असलियत क्या है ये देखने के लिए ऑडियंस को आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा।

कौन है जिया का ब्वॉयफ्रेंड?

बता दें कि जिया शंकर ने भी पहले रिवाल किया था कि वो किसी को डेट कर रही हैं। उन्होंने 31 दिसंबर, 2025 को एक पोस्ट किया था जिसमें वो किसी का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम या चेहरा रिवील नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- 23 साल से क्यों Jiya Shankar ने नहीं देखी पिता की शक्ल? Elvish Yadav के साथ शेयर किया था सालों पुराना ट्रॉमा