Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    71st National Film Award: एक स्टार को मिलती है राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ मोटी रकम, जानकर होने वाले हैं हैरान

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 02:52 PM (IST)

    71st National Film Award आज 23 सितंबर को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 दिए जा रहे हैं। फिल्मों की अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मेंस को ये अवॉर्ड द ...और पढ़ें

    नेशनल अवॉर्ड विनर को कितनी मिलती है धनराशि
    नेशनल अवॉर्ड विनर को कितनी मिलती है धनराशि

    HighLights

    1. नेशनल अवॉर्ड विनर को कितनी मिलती है धनराशि
    2. दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के साथ मोहनलाल को कितनी मिलेगी प्राइज मनी
    3. नेशनल अवॉर्ड विनर्स को प्राइज मनी के साथ और क्या मिलता है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को आज 23 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। ये नेशनल अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं नेशनल अवॉर्ड के साथ विजेताओं को कितनी धनराशि दी जाती है?        

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर्स को कितनी मिलती है धनराशि

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग धनराशि दी जाती है। यहां देखें-

    1. बेस्ट फिल्म- स्वर्ण कमल के साथ, 3 लाख रुपये

    2. बेस्ट डायरेक्शन- स्वर्ण कमल, 3 लाख रुपये

    3. बेस्ट एक्टर इन लीड रोल- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    4. बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    5. बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस- रजत कमल, 2 लाख

    6. बेस्ट सिंगर (मेल)- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    7. बेस्ट सिंगर (फीमेल)- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    8. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    9. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    10. बेस्ट कोरियोग्राफी- रजत कमल, 2 लाख रुपये

    11. बेस्ट फिल्म इन रीजनल कैटेगरी (असम, गुजराती, बंगाली, हिंदी, कन्नड़ मलयालम, पंजाबी, उड़िया, मराठी, मलयालम, तमिल, तेलुगु)- रजत कमल, 2 लाख रुपये)                               

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    यह भी पढ़ें- Mohanlal: एक साल में दीं 25 ब्लॉकबस्टर, 5 बार मिला नेशनल अवॉर्ड, सिनेमा के असली शहंशाह मोहनलाल

    दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए मिलती है कितनी धनराशि

    इस साल मलयालम एक्टर मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जा रहा है। इस प्रतिष्ठठित अवॉर्ड के साथ विजेता को एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 15 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।                               

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा 1 अगस्त 2025 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई थी। इस अवॉर्ड के जूरी सदस्यों में मिथुन चक्रवर्ती, शंकर महादेवन और आशुतोष गोवारिकर शामिल हैं। आज विज्ञान भवन में इन पुरुस्कारों से विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards: कब और कहां आयोजित होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह? यहां देखें विनर्स लिस्ट

    खबरें और भी