Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    72nd National Film Awards में कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, 2024 की इन फिल्मों ने लहराया परचम; देखें लिस्ट

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:28 PM (IST)

    72th नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। यहां देखें विनर्स की लिस्ट- ...और पढ़ें

    72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान

    72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान

    HighLights

    1. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान

    2. धनुष की रायन को मिला बेस्ट फीचर फिल्म

    3. श्रीकांत को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार (18 जुलाई) को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें 'श्रीकांत' ने प्रतिष्ठित 'सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म' का सम्मान जीता।

    कार्तिक और यामी ने मारी बाजी

    बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ममूट्टी और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने शेयर किया वहीं यामी गौतम (Yami Gautam) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) और यामी गौतम ने आर्टिकल 370 (Article 370) का अवॉर्ड जीता है। दूसरी और धनुष की रायन ने बेस्ट तमिल फिल्म और राजकुमार राव की श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

    national (3)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता के बीच Yami Gautam को मिला उनका 'हक', आलिया-कृति को पछाड़कर बनीं बेस्ट एक्ट्रेस!

    फीचर फिल्म्स के लिए दिए गए अवॉर्ड्स

    बेस्ट तुलु फिल्म- इम्बू (तुलु)

    बेस्ट तेलुगु फिल्म- कमिटी कुरोलू

    बेस्ट तमिल फिल्म- रायन

    बेस्ट ओड़िया फिल्म-लहरी

    बेस्ट मराठी फिल्म- मुक्कुम पोस्ट बोमबिलवाली

    बेस्ट मणिपुरी फिल्म-सुनीता

    बेस्ट मलयालम फिल्म- फेमिनिची फातिमा

    बेस्ट कोंकणी फिल्म- मोग असुम

    बेस्ट कन्नड़ फिल्म- मिथ्या

    बेस्ट हिंदी फिल्म - श्रीकांत

    बेस्ट गुजराती फिल्म - मारन

    बेस्ट फीचर फिल्म नेशनल सोशल- कैप्टन मिलर (तमिल)

    बेस्ट पॉपुलर फिल्म एंटरटेनमेंट- कल्कि 2898 एडी (तेलुगु)

    बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ डायरेक्टर- स्वातंत्र्य वीर सावरकर- रणदीप हुड्डा

    बेस्ट फीचर फिल्म-आर्टिकल 370

    बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस 

    72वे नेशनल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और ममूट्टी (Mammootty) ने जीता और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए दिया गया। कार्तिक आर्यन ने ये अवॉर्ड अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए जीता। ममूटी ने ब्रह्मायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। 

    खबरें और भी

    national (4)

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के बारे में

    यह घोषणा नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई और इसे PIB इंडिया के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को सिनेमा के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए भारत का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। ये अवॉर्ड फीचर फिल्मों, नॉन-फीचर फ़िल्मों और सिनेमा पर लेखन के साथ-साथ एक्टिंग, डायरेक्शन और कई टेक्निकल कैटेगरी में उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं।

    फिल्ममेकर जयराज की अगुवाई वाली 11 सदस्यों की जूरी ने देश भर से आई एंट्रीज का मूल्यांकन करने के बाद इस साल के विजेताओं को चुना।

    यह भी पढ़ें- 3000 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं बदली Dhurandhar डायरेक्टर की जिंदगी, यामी गौतम ने बताया Aditya Dhar का सीक्रेट!