Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    75th Army Day: सिद्धार्थ मल्होत्रा, सनी देओल व सुनील शेट्टी ने भारतीय सेना का किया खास अंदाज में वंदन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 05:45 PM (IST)

    75th Army Day 75वें सेना दिवस के अवसर पर कई कलाकारों ने सेना को बधाई दी है। इनमें अभिषेक बच्चन राजकुमार राव सिद्धार्थ मल्होत्रा सुनील शेट्टी और सनी दे ...और पढ़ें

    75th Army Day: 75वां सेना दिवस मनाया गया।
    75th Army Day: 75वां सेना दिवस मनाया गया।

    नई दिल्ली, जेएनएन। 75th Army Day: शौर्य और बलिदान का प्रतीक भारतीय सेना आज 75वां सेना दिवस मना रही है। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा है, 'मैं आपको आज ही नहीं, हर दिन सैल्यूट करता हूं। आप हमारे देश की रक्षा करते हो। भारतीय सेना दिवस।' अभिनेता राजकुमार राव ने लिखा है, 'हैप्पी इंडियन आर्मी डे। हमारे देश के वीर जवानों को वंदन। जय हिंद।'

    रकुल प्रीत सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर किया है

    एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी इंडियन आर्मी डे। मैं आर्मी बैकग्राउंड से हूं और मुझे पता है कि वे कितना बलिदान होता है। मैं सभी वीर जवानों को उनसे बलिदान के लिए सेल्यूट करती हूं।' सुनील शेट्टी ने भी एक तस्वीर शेयर की है जो कि उनकी फिल्म बॉर्डर से है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मुझे एक अभिनेता के तौर पर गर्व है कि मुझे भारत के सुपर हीरो इंडियन आर्मी की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। मैं सभी जवानों को वंदन करता हूं।'

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के ट्रोल होने पर ऋषभ शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे ऐसी एक्ट्रेस पसंद नहीं...

    75वें भारतीय सेना दिवस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक तस्वीर शेयर की है

    75वें भारतीय सेना दिवस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं।' सुनील शेट्टी ने भी एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें भारतीय सेना के जवानों के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे हीरोज को ढेरों प्यार। आर्मी डे।' इनके अलावा और भी कई कलाकारों ने भारतीय सेना के जवानों का लोहा माना है।

    यह भी पढ़ें: Sushmita Sen कजिन की शादी में हंसती हुईं आई नजर, फैंस ने कहा- आप भी ललित मोदी से...

    प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है

    गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। यह हमारे देश के वीर जवानों के लिए होता है। वह जिस त्याग और बलिदान के भाव से देश की सेवा करते हैं। उस से बड़ा कुछ नहीं होता।

    खबरें और भी