यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cannes 2023: दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, रेड कारपेट पर नजर आ चुकी है ये हसीनाएं
Cannes film festival 2023 16 मई से 27 मई तक फ्रेंच रिवेरा शहर में कान फिल्म महोत्सव का आयोजन होने वाला है। पिछले कई सालों भारत की हसीनाएं रेड कारपेट प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes film festival 2023: 76वें फेस्टिवल डी कान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 16 मई से 27 मई तक फ्रेंच रिवेरा शहर में कान फिल्म महोत्सव में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां और सेलिब्रिटी शामिल होंगे। इससे पहले कि आप इस साल कान में शिरकत करने वाली हसीनाओं का लेटेस्ट लुक देखें, हम आपको बीते सालों में भारतीय एक्ट्रेसेस की रेड कार्पेट से जुड़े पल शेयर कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन, जिन्होंने अपने करियर में कई बार कान रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई है, स्टार-स्टडेड रेड कारपेट पर चलने वाली पहली महिला भारतीय अभिनेत्री थीं और कान जूरी की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय स्टार थीं। ऐश्वर्या ने हर बार अपने लुक से फैंस को सरप्राइज किया है। ऐश्वर्या को रेड कारपेट पर पर्पल लिपस्टिक के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है।

सोनम कपूर
बॉलीवुड की एक और फैशनिस्टा सोनम कपूर हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह, यहां तक कि सोनम भी अब कान के रेड कारपेट अपीयरेंस में माहिर हैं। वह अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं और फैंस को उनके कान रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार होता है। धोती साड़ी से लेकर नोज रिंग फ्लॉन्ट करने तक, सोनम ने रेड कार्पेट पर हर संभव स्टाइल आजमाया है और इसके लिए एक्ट्रेस की तारीफ भी हुई है।

कटरीना कैफ
कान में कटरीना का लुक तब सुर्खियों में आया जब वो 2015 में वो क ब्लैक लेस ऑस्कर डे ला रेंटा आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपनी रेड एली साब गाउन फ्लोर लेंथ गाउन के साथ कटरीना ने सुर्खियां बटोरीं थीं।
खबरें और भी
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने कान में अपने डेब्यू के लिए गाउन की जगह साड़ी को चुना। उन्होंने एक सुंदर रोहित बाल साड़ी में अपनी सोलो कान उपस्थिति दर्ज कराई। दीपिका ने वेस्टर्न न होकर इंडियन वियर चुनने का कारण यह बताया कि उन्हें लगा कि किसी को न सिर्फ इंडियन फील करना चाहिए, बल्कि दिखना भी चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा
साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने कान में डेब्यू किया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने लेबनानी डिजाइनर जॉर्जेस होबिका की एक खूबसूरत ब्राइडल ड्रेस पहनी थी, वहीं निक ने बर्लूटी द्वारा डिजाइन किए गए सफेद सूट में उनका साथ दिया।

हिना खान
साल 2022 में हिना खान खान ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। इस दौरान एक्ट्रेस खुश तो बहुत नजर आईं पर उन्होंने इंडियन डिजाइनर्स पर आरोप लगाया कि टीवी एक्ट्रेस बोलकर उन्हें कई डिजाइनर्स ने आउटफिट देने से इनकार कर दिया था।

हेली शाह
अलक्ष्मी फेम होली शाह ने भी पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। उन्होंने भी यहीं आरोप लगाया कि रेड कारपेट पर पहनने के लिए उन्हें कोई डिजाइनर कपड़े देने को तैयार नहीं था। कारण बताया गया कि वो टीवी इंडस्ट्री से हैं इसलिए। हिना के लुक की काफी चर्चा भी थी।
