Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor: बेटे वायु को कभी प्यार से निहारती, कभी किस करती नजर आईं सोनम, पापा आनंद ने शेयर किया क्यूट VIDEO

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 09 May 2023 01:25 PM (GMT+05:30)

    सोनम कपूर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने बेटे वायु को पूरा वक्त दे रही हैं। सोनम अक्सर वायु संग अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं लेकिन अभी ...और पढ़ें

    Photo Credit: Anand Ahuja Sonam Kapoor Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Anand Ahuja Sonam Kapoor Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor With Son Vayu Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। सोनम को बॉलीवुड की फैशनिस्टा भी कहा जाता है।

    कल यानी 8 मई को सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया। इस मौके पर आनंद ने सोनम संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी की ढेर सारी बधाई दी। वहीं, आनंद ने बाद में कुछ और तस्वीरें और वीडियो शेयर किया, जिसमें सोनम अपने बेटे वायु के साथ खेलती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

    बेटे वायु पर जमकर प्यार लुटाती दिखीं सोनम

    आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि इसमें सबसे पहले एक वीडियो है, जिसमें सोनम अपने बेटे वायु पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। सोनम, वायु को KISS करती नजर आ रही हैं।

    वीडियो में भले ही वायु का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन मां-बेटे के बीच के प्यार को साफ महसूस किया जा सकता है। इस दौरान सोनम ने ऑफ व्हाइट कलर का चिकन का सलवार सूट कैरी किया है। वहीं, वायु ने ब्लू टी-शर्ट पहनी है। इसके अलावा सोनम और आनंद की कई तस्वीरें आप इस पोस्ट में देख सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

    शादी के 5 साल हुए पूरे

    आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को आज 5 साल हो गए हैं। दोनों ने करीब दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद डेटिंग के बाद सोनम और आनंद ने 8 मई, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शादी के सोनम और आनंद के घर बेटे वायु ने 20, अगस्त, 2022 को जन्म लिया।

    खबरें और भी