विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम कपूर ने दी ऐसी स्पीच, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा मजाक

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Mon, 08 May 2023 09:47 AM (IST)

Sonam Kapoor King Charles Coronation Speech Video सोनम कपूर ने किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लिया और इस दौरान ...और पढ़ें

Sonam Kapoor Brutally trolled for her speech at King Charles Coronation concert
Sonam Kapoor Brutally trolled for her speech at King Charles Coronation concert

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनम कपूर हाल ही में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं। यह फंक्शन बहुत बड़ा इवेंट था, इसमें काफी नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार, 7 मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस बीच,समारोह में दिया गया सोनम कपूर का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में सोनम ने दी स्पीच

सोनम कपूर की मां सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। सोनम वीडियो की शुरुआत नमस्ते से करती है, लोग उनके इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं। आगे उन्होंने वीडियो में कहा, “हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हम समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है।"

View this post on Instagram

A post shared by Sunita Kapoor (@kapoor.sunita)

सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा मजाक

रेडिट पर सोनम के इस वीडियो का जमकर मजाक भी बन रहा है। क्लिप पर रिएक्शन देते हुए, नेटिजन्स में से एक ने लिखा, “यह शर्मनाक है। इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवीं क्लास की बच्ची हो, जो अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो।" एक अन्य ने लिखा- ये एक ग्लोबल शर्मिंदगी है। तो किसी ने कहा कि जब जा रही थी तो ढंग से बोल लेती।"

मां और चाचा ने की तारीफ

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग और सोनम के घरवालों इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। उनकी मां ने वीडियो को शेयर करके लिखा- "तुम पर गर्व है"। तो सोनम ने जवाब में "लव यू" लिखा। अर्जुन कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने भी सोनम के वीडियो पर प्यार भेजा। तो चाचा संजय कपूर ने लिखा- "ग्रेट ऑनर"। वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम बेटे के जन्म के बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। वो शोम मखीजा के निर्देशन में बनी ब्लाइंड में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं।