80 साल की Aruna Irani का छलका दर्द, पति के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं एक्ट्रेस; भावुक होकर कहा शुक्रिया
80 वर्षीय अरुणा ईरानी पति कुकू कोहली के निधन के दो महीने बाद काम पर लौट आई हैं। उन्होंने इस ...और पढ़ें

अरुणा ईरानी पति के निधन के बाद काम पर लौटीं
HighLights
अरुणा ईरानी पति के निधन के बाद काम पर लौटीं
80 साल की उम्र में काम के प्रति समर्पण दिखाया
मुश्किल समय में साथ देने के लिए फैंस का जताया आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी (Aruna Irani) के पति और फिल्म निर्माता कुकू कोहली (Kuku Kohli) का 25 अगस्त 2026 को निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। उनके निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।
इस बीच अरुणा ईरानी काफी परेशान दिखाई दीं। अंतिम संस्कार के समय भी कई लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। फिलहार एक्ट्रेस ठीक हैं और निधन के करीब दो महीने बाद काम पर लौट आई हैं। 80 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने जिस तरह से काम के प्रति समर्पण दिखाया है वो वाकई काबि-ए-तारीफ है।
इंस्टा पोस्ट के जरिए फैंस से कहा शुक्रिया
इसी के साथ ही उन्होंने इस मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को धन्यवाद दिया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, 'कुक्कू जी के निधन के बाद आप सभी ने मुझे जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए मैं आपकी बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि इतने मुश्किल समय में आप सभी मेरे साथ खड़े रहे।'
View this post on Instagram
अरुणा ईरानी ने आगे कहा, 'इसी प्यार और ऊर्जा की बदौलत मैं आज आप सबके सामने खड़ी हूं और फिर से काम शुरू कर पा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमेशा मेरे साथ खड़े रहेंगे और जीवन की आखिरी सांस तक मुझे इसी तरह प्यार देते रहेंगे।'
फैंस ने एक्ट्रेस को दिया प्यार
यह पहली बार था जब उन्होंने कुकू कोहली के निधन के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की। इससे पहले, इस साल की शुरुआत में उन्हें विशाल भारद्वाज की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ'रोमियो' में देखा गया था। इसके बाद कई सारे फैंस ने अरुणा के वीडियो पर कमेंट करके उन्हें प्यार दिया और अभिनेत्री की तारीफ की।
-1792397388803.webp)
अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने लिखा, 'अरुणा जी, आपसे बहुत प्यार है। मजबूत बनी रहें। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। आप मेरी आदर्श हैं।' बता दें कि सुधा चंद्रन ने पहली बार अरुणा के साथ टी. रामा राव की 1986 की हिट डांस फिल्म 'नाचे मयूरी' में काम किया था, जो अरुणा ईरानी के अपने जीवन पर आधारित थी।
इसके अलावा, उन्होंने साल 2010 में आए टीवी शो 'संयोग से बनी संगिनी' (2010) और 'जमीन से आसमान तक' में भी साथ काम किया है।
यह भी पढ़ें- कुकू कोहली के निधन से टूटा Salman Khan का दिल, भाईजान ने बांटा अरुणा ईरानी का दुख
यह भी पढ़ें- पति Kuku Kohli के निधन से टूटीं Aruna Irani, अंतिम संस्कार से दिल तोड़ने वाला वीडियो आया सामने
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।