कुकू कोहली के निधन से टूटा Salman Khan का दिल, भाईजान ने बांटा अरुणा ईरानी का दुख
हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन पर सुपरस्टार सलमान खान ने शोक जताया है।
-1787801925529_m.webp)
सलमान खान और कुकू कोहली (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
77 साल की उम्र में हुआ कुकू कोहली का निधन
इन फिल्मों के लिए मशहूर थे डायरेक्टर
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जताया शोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक और अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से कोहली साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी सितारों ने उनके देहांत पर शोक जताया है।
सुपरस्टार सलमान खान भी कुकू कोहली की मौत की खबर सुनने के बाद गम में डूबे नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अरुणा ईरानी पति को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक करने वाला पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि भाईजान ने इस पोस्ट में लिखा है।
कुकू कोहली के निधन पर सलमान खान
25 अगस्त की देर जब ये खबर सामने आई कि दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से कुकू कोहली का निधन हो गया है, तो सिनेमा जगत में मातम पसर गया। सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की SVC 63 में हुई दो कलाकारों की एंट्री, एक्शन थ्रिलर से चमकेगी किस्मत?

सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा- कुकू जी आपकी आत्मा को शांति मिले। अरुणा जी मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं, भगवान आपको हिम्मत दे। इस तरह से मातृभूमि कलाकार ने कुकू कोहली के देहांत पर शोक प्रकट किया है और अरुणा ईरानी का दुख बांटा है। ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान इस तरह के मामले में आगे आए हैं, इससे पहले भी वह कई बार ऐसा करते हुए पाए गए हैं।
Rest in peace Kuki ji , Aruna ji my heart goes out to u May God give u strength
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 26, 2026
मालूम हो कि अपने शानदार फिल्ममेकिंग करियर में कुकू कोहली ने फूल और कांटे, कोहराम, सुहाग, जुल्मी और ये दिल आशिकाना जैसी कई फिल्मों का डायरेक्शन किया था। कोहली साहब की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। बुधवार 26 अगस्त को मुंबई में कुकू कोहली का अंतिम संस्कार हुआ
सलमान खान की अगली
बात की जाए सलमान खान के वर्क फ्रंट के बारे में तो उसमें मातृभूमि फिल्म का नाम शामिल है, जिसकी नई रिलीज डेट का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा भाईजान साउथ फिल्म निर्देशक वामशी पेड्डीपल्ली की मूवी की शूटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
