Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra के साथ अफेयर रूमर्स, 8 महीने की प्रेग्नेंसी में मजबूरन करना पड़ा काम; कहां गायब हुईं 80s की हीरोइन!

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:07 PM (IST)

    80 के दशक में एक ऐसी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी, जिनका स्ट्रगल काफी लंबा चला। धर्मेंद्र के साथ जहां उनका नाम जुड़ा, तो वहीं एक एक्टर की जिद क ...और पढ़ें

    80 की ये हीरोइन बॉलीवुड से कहां हुईं गायब/ फोटो- Youtube

    80 की ये हीरोइन बॉलीवुड से कहां हुईं गायब/ फोटो- Youtube

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑनस्क्रीन भले ही धर्मेंद्र की ही मैन वाली इमेज हो, लेकिन ऑफ-स्क्रीन उन्हें अपने दौर का सबसे रोमांटिक एक्टर माना जाता था। हेमा मालिनी से शादी के बंधन में बंधने से पहले और बाद में भी 'शोले' एक्टर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। इन्हीं में से एक नाम 80 के दशक की उस मशहूर अभिनेत्री का है, जो अब फिल्मों से पूरी तरह से काफी दूर हैं। कौन हैं वह अदाकारा, नीचे डिटेल में पढ़ें उनकी कहानी।

    80 की इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था धर्मेंद्र का नाम

    बॉलीवुड से काफी समय तक दूर रहीं जिस एक्ट्रेस का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि दिग्गज अभिनेत्री अनीता राज हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। जब अनीता राज और धर्मेंद्र 1980 के दौरान फिल्म 'नौकर' की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफस्क्रीन रोमांस के चर्चे भी बॉलीवुड में होने लगे।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने साथ में 'नौकर', 'करिश्मा कुदरत का' और 'जलजला' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ऐसा कहा जाता है कि धर्मेंद्र की सिफारिश पर ही अनीता को बॉलीवुड में उनके साथ कास्ट किया गया, लेकिन जब दोनों के रोमांस के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में गूंजने लगे तो हेमा मालिनी को दखल देना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को चेतावनी तक दे दी थी, जिसके बाद उन्होंने अनीता के साथ काम करना बंद कर दिया था।

    _ - 2026-08-11T215759.261

    राजेंद्र कुमार की वजह से होने वाला था मिसकैरिज?

    रिपोर्ट्स की मानें तो न सिर्फ धर्मेंद संग अफेयर रूमर्स फैलने से अनीता राज का करियर हिचकोले खाने लगा, बल्कि अभिनेता राजेंद्र कुमार ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से 8 महीने प्रेग्नेंट एक्ट्रेस का मिसकैरिज होते-होते बचा। Youtube चैनल लहरें रेट्रो के मुताबिक, जरुरत की शूटिंग के दौरान अनीता राज प्रेग्नेंट हो गईं। जब तक अनीता फिल्म की शूटिंग कर पाईं उन्होंने बिना किसी शिकायत फिल्म की शूटिंग की, लेकिन 8वें महीने में उन्होंने शूटिंग करने से इनकार कर दिया।

    खबरें और भी

    राजेंद्र कुमार ने एक्ट्रेस को नहीं बख्शा और जबरन उनसे फिल्म की शूटिंग करवाई। मूवी की शूट के दौरान अनीता फिसल गईं और प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, हद तब हुई जब राजेंद्र कुमार ने उनकी डिलीवरी के दो दिन बाद ही उन्हें सेट पर आकर शूट करने को कहा। दबाव के कारण अनीता ने ये शूट किया भी, लेकिन अभिनेता के इस बर्ताव ने एक्ट्रेस को काफी नाराज कर दिया था।

    _ - 2026-08-11T220013.246

    बॉलीवुड छोड़कर कहां गुम हुईं अनीता राज?

    बॉलीवुड में लगातार गिर रहे करियर को देखते हुए अनीता राज ने टीवी का रुख किया और वहां पर उन्हें वही सफलता मिली, जो उन्हें हिंदी फिल्मों में मिली थी। अनीता राज ने तुम्हारी पाखी, छोटी सरदारनी, परिनीति, सावी की सावी में काम किया। फिलहाल इन दिनों अभिनेत्री शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है में नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Dharmendra-मनोज कुमार भी थे जिनकी एक्टिंग के मुरीद, फिर क्यों Dilip Kumar पर लगा था शाहरुख की नकल करने का आरोप! 

    यह भी पढ़ें- Raj Babbar की हीरोइन का ये कैसा हो गया हाल? 62 साल की उम्र में सॉलिड फिट है ये पुरानी एक्ट्रेस