Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    80s की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 46 साल पहले खर्च से 6 गुना ज्यादा की थी कमाई; विदेश में कॉपी हुई फिल्म!

    Updated: Mon, 18 May 2026 03:43 PM (IST)

    80 के दशक में एक फिल्म ने धांसू कमाई से इतिहास रच दिया था। इस फिल्म पर कई बार रीमेक बना। विदेश में भी फिल्म की कॉपी हुई। ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में फिरोज खान की एक एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में इतना तगड़ा कलेक्शन किया था कि मेकर्स मालामाल हो गए थे।

    फिल्म की ताबड़तोड़ सफलता के बाद विदेशी डायरेक्टर ने भी इसका रीमेक बनाया। फिर भारत में भी एक और रीमेक बनी। मगर कोई भी ऑरिजिनल फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई। आज भी यह फिल्म 80s की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

    कल्ट बन गई थी फिल्म

    इस फिल्म ने खर्च से 6 गुना मुनाफा कमाया था। दुनियाभर में फिल्म की कमाई मुनाफे से भी डबल थी। इस फिल्म में बड़े-बड़े सितारे थे। कहानी और एक्शन भी दमदार था। साथ ही इसके गाने भी कल्ट बन गए।

    80 के दौर में क्राइम थ्रिलर का चला जादू

    यह फिल्म है 1980 में रिलीज हुई फिल्म कुर्बानी (Qurbani)। फिल्म की कहानी दो दोस्तों की है जिनके बीच एक गलतफहमी जगह ले ली थी। ऊपर से दोनों को एक ही लड़की से इश्क हो जाता है। क्राइम की दुनिया में दोनों की दोस्ती की परीक्षा होती है और क्लाइमैक्स भावुक कर देता है। 

    Qurbani

    यह फिल्म सिनेमाघरों को हाउसफुल कर गई थी। मेकर्स मालामाल हो गए थे और सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। फिल्म में फिरोज खान, जीनत अमान, विनोद खन्ना, अमजद खान और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे।

    खबरें और भी

    फिल्म का ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन इसन 6 गुना ज्यादा यानी 12 करोड़ के पार कारोबार किया था। 80 के दौर में 12 करोड़ कमाना बहुत बड़ी बात थी। यह उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार थी। 

    Feroz Khan Film

    यह भी पढ़ें- ये है बॉलीवुड की मनहूस और शापित फिल्म, बनने में लगे 24 साल...दो एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई थी मौत

    विदेश में बनी फिल्म की रीमेक

    फिल्म की ताबड़तोड़ सफलता की वजह से इसके रीमेक भी बने। साल 1984 में कुर्बानी का तर्किश रीमेक Care Sende Allah'ım' बना जिसका निर्देशन यिलमाज अतादेनिज ने किया था। इसके बाद 1986 में तमिल भाषा में 'Viduthalai' बनी जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म सिर्फ हिट रही थी।  

    यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की पुरानी फिल्म को कभी नहीं मिला इंसाफ, रिलीज के लिए 34 साल तक रही तरसती