Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjay Dutt की पुरानी फिल्म को कभी नहीं मिला इंसाफ, रिलीज के लिए 34 साल तक रही तरसती

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:59 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की एक बड़ी फिल्म का एलान 1992 में हुआ था, जो कभी भी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई। ...और पढ़ें

    संजय दत्त की पुरानी मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    संजय दत्त की पुरानी मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 34 साल बाद भी नहीं रिलीज हुई ये फिल्म

    2. संजय दत्त के साथ नजर आने वाले थे ये सेलेब्स

    3. बड़े डायरेक्टर ने किया था मूवी का एलान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अभिनेता संजय दत्त का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी में उन्होंने जिस तरह से एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, उसकी प्रशंसा हर तरफ हो रही है। 80 के दशक से लेकर अब तक संजू बाबा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त की एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसका एलान तो बड़े धूमधाम से तरीके से हुआ था, पर वो मूवी सिनेमाघरों में कभी भी रिलीज नहीं हो सकी। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

    संजय दत्त की फिल्म नहीं हुई रिलीज

    1991 में फिल्म सड़क की अपार सफलता के बाद संजय दत्त ने निर्देशक महेश भट्ट संग दोबारा से काम करने का विचार बनाया। सबकुछ प्लानिंग के तहत चला और 1992 में एक नई फिल्म का एलान महेश की तरफ से कर दिया गया, जिसमें संजय के अलावा अन्य कई स्टार्स भी शामिल थे। इस फिल्म का नाम था- ट्राइम ट्रैवल, जोकि एक साइंस फिक्शन जॉनर की मूवी थी। 

    यह भी पढ़ें- 29 साल पहले बनी थी Sunny Deol और ऐश्वर्या राय की जोड़ी, शूटिंग के बाद भी कभी रिलीज नहीं हुई फिल्म

    sanjay dutt shelved movies

    90 के दशक में महेश भट्ट ने साइंसफिक्शन फिल्म बनाने का बड़ा रिक्स उठाया और संजय दत्त को इसमें कास्ट किया। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी उस वक्त फिर गया, जब टाइम ट्रैवल ठंडे बस्ते में चली गई और कभी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म की अनाउंसमेंट ग्रैंड लेवल पर की गई थी और 1993 में इसकी रिलीज डेट को भी फाइनल किया गया था। 

    खबरें और भी

    sanjaydutt (1)

    महेश भट्ट की टाइम ट्रैवल के बंद होने का सबसे कारण था, 1993 बॉम्बे बम धमाके में संजय दत्त का नाम जुड़ना। उस दौरान उनपर अवैध हथियार रखने का आरोप लगा और सुपरस्टार कानूनी पचड़े में फंस गए। दूसरी तरफ अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और छोटा सकील संग संबंध को लेकर भी संजय की मुसीबतें काफी बढ़ीं। 

    टाइम ट्रैवल की कास्ट

    निर्देशक महेश भट्ट के अलावा निर्माता बॉबी बेदी ने टाइम ट्रैवल को प्रोड्यूस किया था। जिसमें संजय दत्त के अलावा अरबाज खान, अतुल अग्निहोत्री, दीपक तिजोरी, पूजा भट्ट, शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे सितारों के नाम कास्ट  में शामिल थे। इस तरह से संजय की टाइम ट्रैवल को सिनेमा जगत में कभी इंसाफ नहीं मिल सका। 

    यह भी पढ़ें- 29 साल से रिलीज के लिए तरसती रही Salman Khan की बड़ी फिल्म, 80% तक बन गई थी मूवी