Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब 'चौधरी असलम' को आया रियल लाइफ के 'बड़े साहब' का कॉल, Dhurandhar 2 के बाद चर्चा में आया पुराना किस्सा

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:32 PM (IST)

    धुरंधर 2 में चौधरी एसपी असलम का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय दत्त को एक बार रियल लाइफ के बड़े साहब की तरफ से फोन कॉल आया था। ...और पढ़ें

    संजय दत्त और बड़े साहब (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    संजय दत्त और बड़े साहब (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर 2 में चौधरी असलम बने संजय दत्त

    2. रियल लाइफ के बड़े साहब ने किया था कॉल

    3. दिलचस्प है संजय दत्त से जुड़ा ये किस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 संजय दत्त SP चौधरी असलम की भूमिका में नजर आए हैं। यह किरदार एक कुख्यात पाकिस्तानी 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' चौधरी असलम से प्रेरित रहा। धुरंधर द रिवेंज में संजय क किरदार बार-बार 'बड़े साहब' का जिक्र करता हुआ नजर आया, जो किरदार भारत के मोस्ट वॉन्टेड डॉन दाऊद इब्राहिम का होता है। 

    इस बीच हम आपको वह किस्सा बताने जा रहे हैं, रियल लाइफ में संजय को दाउद इब्राहिम का कॉल आया था और इसके बाद एक्टर की जिंदगी कानूनी पचड़े में फंस गई थी। पूरा मामला क्या था, आइए जानते हैं। 

    संजय को आया था दाउद के राइट हैंड का कॉल

    दरअसल संजय दत्त और गैंगस्टर्स के बीच बातचीत का टैप CBI की तरफ से सबूत के तौर पर पेश किया गया था। जिसे 26 जुलाई 2002 को पहली बार एक खुली अदालत में चलाया गया। टेप का कंटेंट नेशनल टेलीविजन और हर अखबार के पहले पेज पर दिखाया गया था। इसमें बताया गया- 

    यह भी पढ़ें- 1400 करोड़ी Dhurandhar 2 में पाकिस्तानी PM की झलक! आदित्य धर की #PeakDetailing देख दंग रह जाएंगे आप

    sanjaydutt (1)

    11 नवंबर 2000 की रात को नासिक के होटल ताज रेजीडेंसी से संजय दत्त ने कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील, जोकि दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड (लेफ्टिनेंट) से 45 मिनट तक टेलीफोन पर बात की। इस दौरान उनके साथ वास्तव के डायरेक्टर महेश मांजरेकर-संजय गुप्ता और प्रोड्यूसर हरीश सुगंध भी मौजूद थे।

    खबरें और भी

    sanjaydutt (1)

    ये वही छोटा शकील था, जिस पर मुंबई ब्लास्ट में अहम रोल निभाने और दर्जनों दूसरे मर्डर करने का आरोप है। कहा जाता है कि दाउद के सारे मैसेज और काम को छोटा शकील ही डील करता था और उनकी तरफ से फोन कॉल पर बॉलीवुड सुपरस्टार्स से भी बात किया करता था, जब अंडरवर्ल्ड का फिल्म इंडस्ट्री पर कंट्रोल होता था। इस तरह संजय को रियल लाइफ के बड़े साहब की तरफ से कॉल आया था।

    संजय दत्त को हुई थी जेल 

    मालूम हो कि संजय दत्त को 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह 2 दशकों तक कानूनी पचड़े में फंसे रहे और एक तरह से उनके एक्टिंग करियर पर ग्रहण सा लग गया था। इस मामले को लेकर संजय पर टाडा एक्ट लगा था और उन्हें 5 साल तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। यह वही कानूनी लड़ाई थी, जिसके दौरान उनकी निजी जिंदगी के इन तमाम अनछुए पहलुओं का खुलासा हुआ।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायण' के आगे Dhurandhar 2 हो जाएगी ध्वस्त! टीजर रिलीज करने से पहले मेकर्स की जबरदस्त तैयारी

    यह भी पढ़ें- आदित्य धर की Dhurandhar 2 पर लगा कॉपी होने का आरोप, फिल्ममेकर ने पेश किए पुख्ता सबूत?