Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आदित्य धर की Dhurandhar 2 पर लगा कॉपी होने का आरोप, फिल्ममेकर ने पेश किए पुख्ता सबूत?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 04:52 PM (GMT+05:30)

    निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक फिल्ममेकर ने मूवी की कहानी पर कॉपी होने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    धुरंधर द रिवेंज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर द रिवेंज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर 2 को लेकर फिल्ममेकर का बड़ा दावा

    2. आदित्य धर की मूवी पर लगा कॉपी होने का आरोप

    3. कमाई के मामले में अव्वल निकली धुरंधर द रिवेंज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट धुरंधर 2 का नाम इस वक्त सिनेमा जगत में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ इस मूवी को हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन मूवी बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा होने को लेकर आलोचना की जा रही है।

    लेकिन सबसे हैरानी वाला मामला अब सामने आ रहा है, जिसमें एक फिल्ममेकर और लेखक ने धुरंधर द रिवेंज पर कॉपी होने का आरोप लगाया है और ये दावा किया है मूवी मेकर्स ने ये कहानी चुराई है। पूरा मामला क्या है। आइए समझते हैं। 

    धुरंधर 2 पर कॉपी होने का आरोप

    टेली रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म राइटर-निर्देशक संतोष कुमार R.S ने रणवीर सिंह स्टार फिल्म धुरंधर 2 के मेकर्प पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी 2023 की मूल कहानी को राजनीतिक प्रोपेगेंडा में बदल दिया है। कुमार का दावा है कि उन्होंने यह स्क्रिप्ट बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ इस इरादे से साझा की थी कि इसमें अभिनेता आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका निभाते।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायण' के आगे Dhurandhar 2 हो जाएगी ध्वस्त! टीजर रिलीज करने से पहले मेकर्स की जबरदस्त तैयारी

    dhurandhar2copy

    उनके पास ईमेल और अन्य संचार माध्यमों के रूप में इसके सबूत भी मौजूद हैं। अपने इस इंटरव्यू में संतोष पुख्ता सबूत के तौर पर स्क्रिप्ट के कुछ पेज भी दिखाए हैं। हालांकि, अब उनमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि जागरण नहीं करता है। हालांकि, अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में मौलिकता, कॉपीराइट और नैतिक फिल्म निर्माण जैसे विषयों पर बहस छिड़ गई है।

    खबरें और भी

    dhurandhar2boxofficecollection

    मालूम हो कि सिनेमा जगत का एक तबका निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2 की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इन सबके बावजूद इस स्पाई थ्रिलर की सफलता पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आया है।

    कमाई में अव्वल निकली धुरंधर 2

    हालांकि, इन सबके बावजूद धुरंधर 2 कमाई के मामले में देश और विदेश में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज ने अब तक 836 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 1380 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल हुई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी तक इस मूवी की रिलीज को महज 12 दिनों का समय बीता है। 

    यह भी पढ़ें- 1400 करोड़ी Dhurandhar 2 में पाकिस्तानी PM की झलक! आदित्य धर की #PeakDetailing देख दंग रह जाएंगे आप