Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ की 'रामायण' के आगे Dhurandhar 2 हो जाएगी ध्वस्त! टीजर रिलीज करने से पहले मेकर्स की जबरदस्त तैयारी

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 01:30 PM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर हाल ही में फैंस लॉस एंजेलिस में हुई स्क्रीनिंग पर देखा। इस फिल्म से उम्मीद है कि यह 'धुरंधर 2' को  भी बॉ ...और पढ़ें

    क्या 'रामायण: पार्ट 1' के आगे हार जाएगा 'धुरंधर? फोटो- Instagram

    क्या 'रामायण: पार्ट 1' के आगे हार जाएगा 'धुरंधर? फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की तैयारी कर चुके हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

    यह फिल्म 2026 में 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती है। मेकर्स ने न सिर्फ फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है, बल्कि 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए भी कई धांसू स्ट्रेटेजी बनाई हैं। इसमें सबसे पहला कदम है 'रामायण' का टीजर, जो जल्द ही भारतीय दर्शकों के सामने होगा।

    लॉस एंजेलिस में 'रामायण' का फैंस ने देखा टीजर

    रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस माइथोलॉजिकल फिल्म का टीजर इंडिया में हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, लेकिन लॉस एंजेलिस में फैंस इस ग्रैंड फिल्म की पहली झलक देख चुके हैं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें 'रामायण' की पहली झलक दिखाई गई। रिपोर्ट्स की मानें तो, विदेशी मार्केट में यह फिल्म 'रामा' (Rama) के नाम से रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana पर आया अब तक सबसे बड़ा अपडेट, हनुमान जयंती पर देखने को मिलेगी पहली झलक

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rini Jain (@rinisphere)

    स्क्रीनिंग के दौरान किसी भी फैन को इसे रिकॉर्ड करने की परमिशन नहीं दी गई थी, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने भी रणबीर कपूर को 'श्रीराम' के लुक में देखा, वह उनकी तारीफ करते नहीं थका। स्क्रीनिंग के बाद 'रामायण' के मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रणबीर अपने फैंस से मिल रहे हैं और उनके चेहरे पर एक गजब का कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा है।

    बिग बजट वाली 'रामायण' छोड़ सकती है 'धुरंधर 2' को पीछे

    'रामायण' के भारी-भरकम बजट की चर्चा लंबे समय से हो रही है। बताया जा रहा है कि यह भारत की अब तक की सबसे महंगे बजट की फिल्म है। खुद फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने  प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि दो हिस्सों में बन रही इस 'रामायण' का कुल बजट तकरीबन 4300 करोड़ रुपये है। यानी पार्ट 1 को बनाने में ही लगभग 2100 करोड़ रुपये की लागत आई है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह फिल्म 'धुरंधर 2' को कैसे मात दे सकती है, तो आइए इसके मुख्य कारण जानते हैं:

    • रणबीर का श्रीराम अवतार: रणबीर कपूर को पहली बार 'श्रीराम' के किरदार में देखने के लिए फैंस के बीच भारी उत्सुकता है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
    • नितेश तिवारी का डायरेक्शन: फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, जो 'दंगल' जैसी मास्टरपीस दर्शकों को दे चुके हैं। उनकी फिल्म 'दंगल' ने दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जिसे अब तक 'धुरंधर 2' भी नहीं तोड़ पाई है।
    • लार्ज स्केल और VFX: कई सालों से मेकर्स 'रामायण' की कहानी को अलग-अलग तरीके से पर्दे पर उतारते रहे हैं। लेकिन यह पहली बार है जब इतने बड़े स्केल और इंटरनेशनल लेवल के VFX के साथ इस माइथोलॉजिकल फिल्म को पेश किया जा रहा है।
    • पैन-इंडिया स्टारकास्ट: नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टारकास्ट ली है, जिसमें साई पल्लवी, रणबीर कपूर, यश, लारा दत्ता और सनी देओल जैसे दिग्गज सितारे शामिल हैं।
    • साउथ मार्केट पर पकड़: 'धुरंधर 2' ने साउथ ऑडियंस को थिएटर्स तक लाने की कोशिश जरूर की, लेकिन वह बड़े पैमाने पर रीजनल ऑडियंस को खींचने में हल्की सी चूक गई। वहीं दूसरी तरफ, 'रामायण' में मेकर्स ने इस बात का खास ध्यान रखा है। फिल्म में 'रॉकिंग स्टार' यश और साई पल्लवी जैसे बड़े साउथ स्टार्स हैं, जिनकी वहां तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

    दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'रामायण: पार्ट 1'

    रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर 'रणबीर कपूर वर्सेस रणवीर सिंह' की लहर दौड़ी थी, जिसमें फैंस तुलना कर रहे थे कि दोनों में से कौन-सा एक्टर ज्यादा बेहतर है। 'धुरंधर: द रिवेंज' की तरह ही 'रामायण' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस पर सभी को गलत साबित करते हुए अपनी वर्सेटिलिटी का डंका बजा पाते हैं या नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'रणबीर कपूर को किसी भी रोल में 'कच्चा खा' जाएंगे Ranveer Singh', माधवन और दानिश पंडोर के 'लाइक' ने मचाई खलबली!