'रणबीर कपूर को किसी भी रोल में 'कच्चा खा' जाएंगे Ranveer Singh', माधवन और दानिश पंडोर के 'लाइक' ने मचाई खलबली!
Ranbir Kapoor Vs Ranveer Singh: धुरंधर में काम करके रणवीर सिंह छा गए हैं और अब लोगों को लग रहा है कि रणबीर कपूर से बेहतर एक्टर रणवीर हैं, और अब इस पर ...और पढ़ें

रणबीर कपूर से बेहतर हैं रणवीर सिंह?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर के बाद रणवीर सिंह फिर से सुपरस्टार की गद्दी पर बैठ चुके हैं। रणवीर सिंह ने इस फिल्म से साबित कर दिया है कि उनके जैसा वर्सेटाइल एक्टर ढूंढना थोड़ा तो मुश्किल जरूर है। रणवीर जो किरदार करते हैं, उसी में छा जाते हैं।
हालांकि सिनेमा में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तुलना सालों से होती आ रही है और अब लीजिए धुरंधर के दो एक्टर्स ने एक पोस्ट को लाइक करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। क्या है ये पूरी खबर आइए आपको बताते हैं...
कौन है बेहतर रणवीर या रणबीर?
दरअसल रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) के जरिए इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। हर तरफ रणवीर के नाम की चर्चा ही रही है। सोशल मीडिया पर रणवीर के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें लिखा गया कि दोनों में से कौन बेहतर है और साथ ही ये कहा गया है कि रणवीर सिंह अकेले ही रणबीर कपूर को अपने किसी एक किरदार से कच्चा खा जाएंगे।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई राकेश बेदी के Uri के रोल में छिपा था Dhurandhar 2 का स्पॉइलर? फैंस को मिला बड़ा हिंट
अब एक यूजर द्वारा की गई इस पोस्ट पर धुरंधर के स्टार्स और रणवीर सिंह के कोस्टार्स आर माधवन (R Madhavan) और दानिश पंडोर (Danish Pandore) की नजर पड़ी तो उन्होंने भी इसमें रजामंदी दे डाली कि हां रणबीर कपूर से बेहतर रणवीर सिंह हैं।
खबरें और भी
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
आर माधवन और दानिश पंडोर के इस पोस्ट को लाइक करने के बाद अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है कि आखिर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में कौन बेहतर है। हालांकि ज्यादातर लोग यही मान रहे हैं कि रणवीर सिंह ज्यादा बेहतर एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में जिस तरह की फिल्में की हैं, वो वाकई में अलग रही हैं।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने अलग-अलग किरदार निभाए हैं। वहीं धुरंधर के बाद तो रणवीर बॉक्स ऑफिस के भी किंग बन गए हैं और बॉलीवुड के सबसे कमाऊ स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। ऐसे में फैंस का फैसला रणवीर सिंह के फेवर में आ गया है और लोगों ने रणवीर सिंह को रणबीर कपूर से ज्यादा बेहतर बता दिया है।
R Madhavan and Danish aren’t shying away from accepting an obvious fact 😭 pic.twitter.com/5NVYRIKq3L
— Fozzy (@fozzywrites) March 25, 2026
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और उम्मीद है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म अभी कई और बड़ी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है।