Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 साल पहले बनी थी Sunny Deol और ऐश्वर्या राय की जोड़ी, शूटिंग के बाद भी कभी रिलीज नहीं हुई फिल्म

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 08:00 PM (IST)

    90 के दशक में सनी देओल और ऐश्वर्या राय की एक फिल्म का एलान हुआ था, जो अब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। ...और पढ़ें

    सनी देओल और ऐश्वर्या राय (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सनी देओल और ऐश्वर्या राय (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 1997 में हुआ था सनी और ऐश की फिल्म का एलान

    2. शूटिंग का काम भी लगभग हो गया था पूरा

    3. थिएटर्स में रिलीज के लिए तरसती रही फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में शुमार रहते हैं। 80 के दशक से लेकर अब तक इंडस्ट्री में अपने स्टारडम की छाप छोड़ने वाले सनी ने अपने करियर में बेताब, घातक, बॉर्डर और गदर जैसी कई ब्लॉबस्टर मूवीज दी हैं। 

    हालांकि, कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जिनका एलान धूमधाम तरीके से हुए था, लेकिन वह सिनेमाघरों में कभी भी रिलीज नहीं हो सकीं। उनमें से एक फिल्म में सनी देओल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय संग नजर आने वाले थे। आइए जानते हैं कि वह मूवी कौन सी थी।

    कभी रिलीज नहीं हुई सनी और ऐश की ये मूवी

    शोला और शबनम जैसी कई कल्ट क्लासिक फिल्में बनने वाले फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने साल 1997 में एक बड़ी फिल्म का एलान किया था। जिसका टाइटल इंडियन रखा गया था। ये एक मोटे बजट की मूवी थी, जिसकी लीड कास्ट में सनी देओल और ऐश्वर्या राय का नाम शामिल था। फिल्म की शूटिंग का आधा काम लगभग पूरा भी हो गया था। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की नई फिल्म में हुई साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, 23 साल में दे चुकी है कई ब्लॉकबस्टर?

    sunnydeol

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या और सनी की इंडियन का एक गाना भी शूट हुआ था, जिस पर मेकर्स ने उस दौर में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च कर थी। इन तमाम तैयारियों के बाद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और 29 साल बाद अब तक ये सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। 

    खबरें और भी

    sunnydeol (1)

    इंडियन में सनी देओल पहली बार ऐश्वर्या राय संग काम करते हुए नजर आने वाले थे, लेकिन मूवी के बंद होने के बाद ऐसा दोबारा नहीं हो सका कि ये दोनों कलाकार पर्दे पर एक साथ दिखाई देते। हालांकि, फिर 2001 में इंडियन टाइटल से सनी की एक कल्ट मूवी थिएटर में रिलीज हुई, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने अहम भूमिका को अदा किया था और फिल्म का डायरेक्शन एन. महाराजन ने किया था।

    सनी देओल की अगली फिल्म 

    इस साल सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जो कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। आने वाले समय में सनी फिल्म गबरू में नजर आएंगे, जिसे मई के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद सनी की ओटीटी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 29 साल से रिलीज के लिए तरसती रही Salman Khan की बड़ी फिल्म, 80% तक बन गई थी मूवी