विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan की नई फिल्म में हुई साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, 23 साल में दे चुकी है कई ब्लॉकबस्टर?

Published: Tue, 31 Mar 2026 03:41 PM (IST)

सोमवार को सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म का एलान हुआ था। अब इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिकंदर फिल्म के बाद एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान ने एक और साउथ डायरेक्टर संग नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। सोमवार को सलमान ने साउथ फिल्ममेकर्स वामसी और दिल राजू संग अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक एलान किया है। 

अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने सलमान खान की इस आने वाली फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश करना शुरू कर दिया है, जिसकी रेस में एक लेडी सुपरस्टार का नाम सामने आ रहा है। 

सलमान के साथ नजर आएगी ये अभिनेत्री

30 मार्च को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर नई फिल्म की अनाउंसमेंट की। अब इस मूवी की कास्ट को लेकर भी सुर्खियां तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की इस आने वाली फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस आपको नयनतारा नजर आ सकती हैं। हालांकि, साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- 29 साल से रिलीज के लिए तरसती रही Salman Khan की बड़ी फिल्म, 80% तक बन गई थी मूवी

लेकिन फिलहाल नयनतारा और सलमान का नाम नई मूवी को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार ये दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। गौर किया जाए नयनतारा की तरफ तो साल 2003 में उन्होंने मलयालम सिनेमा की फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। तब से लेकर अब तक 23 साल के भीतर उन्होंने 80 से आस-पास मूवीज में काम किया है, जिनमें से ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। 

salmankhannewmovie (1)

इससे पहले नयनतारा सुपरस्टार शाह रुख खान संग फिल्म जवान में नजर आई थीं, जो कमर्शियल तौर पर मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं गौर करें नयनतारा की आने वाली फिल्म की तरफ तो वह साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक है, जिसे 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इन अभिनेताओं के नाम भी रेस 

सलमान खान की नई फिल्म को लेकर नयनतारा के अलावा कई ऐसे कलाकार हैं, जिनका नाम रेस में बना हुआ है। उनमें अनिल कपूर और प्रकाश राज जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इनके नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। 

यह भी पढ़ें- 'मातृभूमि' के बाद Salman Khan साउथ की एक्शन थ्रिलर से मचाएंगे गदर, नई फिल्म का किया ऐलान