'मातृभूमि' के बाद Salman Khan साउथ की एक्शन थ्रिलर से मचाएंगे गदर, नई फिल्म का किया ऐलान
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर मुहर लगा दी है। वह साउथ के बड़े डायरेक्टर के साथ अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। ...और पढ़ें

नई फिल्म की शूटिंग करने जा रहे सलमान खान। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का हुआ ऐलान
साउथ के डायरेक्टर संग फिल्म की शूटिंग करेंगे सलमान
हाई ओक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी सलमान की नई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान को लेकर चर्चा हो रही थी कि वह साउथ के बड़े डायरेक्टर के साथ आगामी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। अब आखिरकार उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।
जी हां, मातृभूमि (Maatrubhumi) की शूटिंग कंप्लीट करने के बाद सलमान खान अपनी आगामी फिल्म के लिए कमर कसने जा रहे हैं। एक नए पोस्ट के जरिए अभिनेता ने रिवील कर दिया है कि वह कब से शूटिंग शुरू करेंगे।
साउथ डायरेक्टर संग सलमान ने मिलाया हाथ
दरअसल, सलमान खान साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) के साथ आगामी एक्शन थ्रिलर में कमाल दिखाने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण दिल राजू (Dil Raju) करेंगे।
सलमान खान की साउथ फिल्म का ऐलान
30 मार्च 2026 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर वामशी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से वामशी और दिल राजू के साथ।"
View this post on Instagram
सलमान खान की ये अपकमिंग फिल्म एक हाई ओक्टेन एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल के महीने से शुरू होने वाली है। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Maatrubhumi के नए गाने Chand Dekh Lena का टीजर आउट, दिल छू लेगी सलमान-चित्रांगदा की रोमांटिक केमिस्ट्री
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज डेट
साउथ फिल्म की शूटिंग करने से पहले सलमान खान की एक फिल्म बड़े पर्दे पर भी आने वाली है। यह वॉर ड्रामा मातृभूमि (Maatrubhumi) है जिसका पहले बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) टाइटल है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, चर्चा है कि फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है।